परिसीमन विधेयक को लेकर INDI ब्लॉक में मतभेद खुलकर सामने आए, जहां DMK ने विधेयक का समर्थन जारी रखने का स्पष्टीकरण दिया, जिससे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आश्चर्य व्यक्त किया। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते राहुल गांधी (फोटो-) DMK ने परिसीमन विधेयक का समर्थन जारी रखने की घोषणा की।
राहुल गांधी ने DMK के रुख पर आश्चर्य व्यक्त किया। स्टालिन ने तमिलनाडु के हितों की रक्षा के लिए समर्थन बताया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में INDI ब्लॉक के नेताओं ने चेन्नई में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात कर विधेयक का विरोध करने के लिए समर्थन मांगा।
हालांकि, इस बैठक के बाद भी स्टालिन ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इस विधेयक का समर्थन जारी रखेगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि डीएमके ने इस बिल पर क्या कहा या क्या किया है। राहुल गांधी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, हमें नहीं पता कि DMK ने क्या कहा या क्या किया है।
मैं आपको बता रहा हूं कि हमने क्या चर्चा की और भाई स्टालिन से क्या कहा। हमने उनसे कहा कि यह तमिल संस्कृति, तमिल भाषा, तमिल लोगों, भारतीय संघ और भारत के लिए खतरा है। और उनको सभी देशभक्त लोगों की तरह, इस खतरे के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।
दूसरी ओर, समाचार एजेंसी , एमके स्टालिन ने साफ किया कि डीएमके ने अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया है। स्टालिन ने कहा कि यदि यह परिसीमन बिल संसद में गिर जाता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाली थोड़ी-बहुत सुरक्षा भी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने तर्क दिया कि कांग्रेस और सहयोगी दलों की ओर से कोई ठोस विकल्प नहीं दिए जाने के कारण उनके पास इस बिल का समर्थन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था।
स्टालिन ने आगे कहा, अगर 1971 की जनगणना के आधार पर परिसीमन किया जाता है, तो तमिलनाडु और पूरे दक्षिणी राज्यों पर बुरा असर पड़ेगा। खासकर दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक पार्टियों के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई है। इन हालात में इस बिल को सपोर्ट करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
उन्होंने कहा, संसद में अपनी ताकत का इस्तेमाल करके हमने अगले 25 सालों के लिए तमिलनाडु का राजनीतिक भविष्य सुरक्षित कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले पर भावुक होकर या बिना सोचे-समझे फैसला लेने की कोई गुंजाइश नहीं है और उनके लिए तमिलनाडु का हित सबसे पहले आता है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं