रविवार, 29 नवंबर 2026 07:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,804 व्यूज

'पार्टी के स्टैंड को सपोर्ट करें', कांग्रेस-AAP ने परिसीमन बिल से पहले जारी किया व्हिप

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 04:35 PM IST
'पार्टी के स्टैंड को सपोर्ट करें', कांग्रेस-AAP ने परिसीमन बिल से पहले जारी किया व्हिप

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित कई राजनीतिक दलों ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस, आप सहित कई दलों ने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया (फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने लोकसभा सांसदों के लिए 'व्हिप' जारी किया है।

इसमें उन्हें 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक संसद के विशेष सत्र के दौरान सदन में मौजूद रहने और अपनी-अपनी पार्टी के रुख का समर्थन करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल पर चर्चा और मतदान से पहले आया है। लोकसभा में आम आदमी पार्टी के मुख्य व्हिप राज कुमार चब्बेवाल ने कहा, 'सोमवार से शुक्रवार तक लोकसभा में महत्वपूर्ण कामकाज होना है, इसलिए आम आदमी पार्टी के सभी लोकसभा सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस पूरी अवधि के दौरान सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।

' इसी तरह, लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य व्हिप कोडिकुन्निल सुरेश ने भी एक 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया है। इसमें पार्टी सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने और तीन प्रमुख विधेयकों पर चर्चा और मतदान के दौरान पार्टी के रुख का समर्थन करने का निर्देश दिया गया है।

29 नवंबर के अपने निर्देश में सुरेश ने कहा, 'तीन अत्यंत महत्वपूर्ण संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026; 2) केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) और तीसरा परिसीमन विधेयक, 2026 पर लोकसभा में सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को चर्चा और मतदान होगा। ' उन्होंने आगे कहा, 'लोकसभा में कांग्रेस के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार यानी 30 नवंबर, 1, 2 और 3 दिसंबर, 2026 को सदन के स्थगित होने तक उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।

'व्हिप (पार्टी के निर्देश) में कहा गया, 'इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाए। ' समाजवादी पार्टी (SP) ने भी शनिवार को तीन-लाइन वाला व्हिप जारी किया था, जिसमें अपने लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में उपस्थित रहने और प्रस्तावित विधेयकों के खिलाफ वोट करने का निर्देश दिया गया था।

SP के मुख्य व्हिप धर्मेंद्र यादव द्वारा जारी निर्देश में कहा गया, 'लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सभी सदस्यों को निर्देश दिया जाता है कि वे पूरे सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहें और जब विधेयकों पर मतदान हो, तो उनके खिलाफ वोट करें। ' जनता दल (यूनाइटेड) ने भी अपने लोकसभा सांसदों के लिए तीन-लाइन वाला व्हिप जारी किया है, जिसमें उनसे 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक उपस्थित रहने और सरकार के रुख का समर्थन करने को कहा गया है।

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) सहित अन्य विपक्षी दलों ने भी तीन-लाइन वाले व्हिप जारी किए हैं, जिनमें उनके लोकसभा सांसदों को कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने और अपनी-अपनी पार्टी के रुख का समर्थन करने का निर्देश दिया गया है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

CEC, SEC, सांसद और विधायक; परिसीमन आयोग में कौन-कौन होगा शामिल?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन पर एमके स्टालिन और शरद पवार को कैसे साथ लाई भाजपा? पर्दे के पीछे की इनसाइड स्टोरी

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन से बंगाल में बदलेगा सियासी गणित, 63 लोकसभा और 441 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

राजनीति • अखिल भारतीय

'BJP का राज रोकने के लिए किया था TVK का समर्थन', स्टालिन को मनाने की कोशिशों के बीच चिदंबरम की सफाई

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर सरकार के पास 371 सांसदों के समर्थन का दावा, महिला आरक्षण के साथ SC-ST की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ेंगी

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया और राहुल गांधी ने परिसीमन के मुद्दे पर एमके स्टालिन से की मुलाकात, क्या हुई बात?

राजनीति • अखिल भारतीय

'ज्यादा सम्मान दिखा सकते थे', कांग्रेस-DMK के रिश्तों में आई खटास पर बोले कार्ति चिदंबरम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल