रविवार, 29 नवंबर 2026 07:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 8,017 व्यूज

CEC, SEC, सांसद और विधायक; परिसीमन आयोग में कौन-कौन होगा शामिल?

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 06:38 PM IST
CEC, SEC, सांसद और विधायक; परिसीमन आयोग में कौन-कौन होगा शामिल?

संसद के विशेष सत्र से पहले प्रस्तावित परिसीमन आयोग की संरचना सामने आई है, जिसमें अध्यक्ष, चुनाव आयुक्त, सांसद और विधायक शामिल होंगे। प्रस्तावित परिसीमन कमीशन की संरचना (फोटो-रॉयटर्स) परिसीमन आयोग में अध्यक्ष, चुनाव आयुक्त, सांसद और विधायक होंगे शामिल। लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव।

विपक्ष ने भाजपा पर चुनावी नक्शे में हेरफेर का आरोप लगाया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले प्रस्तावित परिसीमन कमीशन की संरचना को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

समाचार एजेंसी ने रविवार को एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया कि प्रस्तावित डिलिमिटेशन कमीशन में एक चेयरमैन, मुख्य चुनाव आयुक्त या एक चुनाव आयुक्त और संबंधित राज्य के चुनाव आयुक्त शामिल होंगे। इसके अलावा, संबंधित राज्य के पांच सांसद और पांच विधायक भी कमीशन का हिस्सा होंगे, जो चुनाव क्षेत्रों को नए सिरे से तय करने की प्रक्रिया में शामिल रहेंगे।

अधिकारी के मुताबिक, डिलिमिटेशन कमीशन अपनी रिपोर्ट संसद में पेश करेगा, जिसके पास रिपोर्ट में बदलाव करने या उसे खारिज करने का अधिकार होगा। यह प्रस्तावित ढांचा और अधिकार ऐसे समय में सामने आए हैं, जब लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने और महिला आरक्षण लागू करने की सरकार की योजना को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है।

विपक्षी दलों ने इस प्रस्तावित कवायद पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि इससे भाजपा को भारत का चुनावी नक्शा अपने अनुकूल बनाने में मदद मिल सकती है। राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को चुनाव क्षेत्रों का नए सिरे से निर्धारण करने के लिए एक खाली कैनवास देना चाहती है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि 850 सीटों के प्रस्ताव का कारण असम और जम्मू-कश्मीर में देखा जा सकता है। उन, यदि 850 सीटों का विकल्प मिलता है, तो चुनावी नक्शे को अपने हिसाब से बदला जा सकता है, विरोधी समुदायों का प्रतिनिधित्व कमजोर किया जा सकता है और चुनिंदा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा सकता है।

राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर कब्जा कर लिया गया है और अब सरकार डिलिमिटेशन कमीशन को भी अपने नियंत्रण में लेना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि इस व्यवस्था से सदस्यों की नियुक्ति और निर्वाचन क्षेत्रों के सीमांकन को प्रभावित किया जा सकता है। कांग्रेस ने मांग रखी है कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटें ही बरकरार रखी जाएं, किसी भी राज्य की सीटों के हिस्से में बदलाव न हो और मौजूदा संख्या के भीतर ही महिला आरक्षण लागू किया जाए।

पार्टी ने सर्वदलीय या दोनों पक्षों के प्रतिनिधित्व वाला डिलिमिटेशन कमीशन बनाने और महिला आरक्षण के अंदर ओबीसी सब-कोटा शामिल करने की मांग भी की है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन पर एमके स्टालिन और शरद पवार को कैसे साथ लाई भाजपा? पर्दे के पीछे की इनसाइड स्टोरी

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन से बंगाल में बदलेगा सियासी गणित, 63 लोकसभा और 441 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

राजनीति • अखिल भारतीय

'BJP का राज रोकने के लिए किया था TVK का समर्थन', स्टालिन को मनाने की कोशिशों के बीच चिदंबरम की सफाई

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर सरकार के पास 371 सांसदों के समर्थन का दावा, महिला आरक्षण के साथ SC-ST की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ेंगी

राजनीति • अखिल भारतीय

'पार्टी के स्टैंड को सपोर्ट करें', कांग्रेस-AAP ने परिसीमन बिल से पहले जारी किया व्हिप

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया और राहुल गांधी ने परिसीमन के मुद्दे पर एमके स्टालिन से की मुलाकात, क्या हुई बात?

राजनीति • अखिल भारतीय

'ज्यादा सम्मान दिखा सकते थे', कांग्रेस-DMK के रिश्तों में आई खटास पर बोले कार्ति चिदंबरम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल