रविवार, 29 नवंबर 2026 07:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 4,905 व्यूज

परिसीमन से बंगाल में बदलेगा सियासी गणित, 63 लोकसभा और 441 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 06:19 PM IST
परिसीमन से बंगाल में बदलेगा सियासी गणित, 63 लोकसभा और 441 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

बंगाल में प्रस्तावित परिसीमन से राज्य का चुनावी भूगोल, सामाजिक समीकरण और राजनीतिक दलों की रणनीति बदल सकती है। परिसीमन के बाद बदल जाएगा बंगाल का सियासी गणित (फाइल फोटो-बंगाल विधानसभा) लोकसभा सीटें 42 से 63, विधानसभा सीटें 294 से 441 होंगी। राजनीतिक दलों को उम्मीदवार चयन की रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा।

महिला आरक्षण से नेताओं की सियासी जमीन और अवसर बदलेंगे। राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में प्रस्तावित परिसीमन केवल लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद नहीं है।

इसके साथ राज्य का चुनावी भूगोल, सामाजिक समीकरण और राजनीतिक दलों की चुनावी रणनीति भी बदल सकती है। खासकर उन क्षेत्रों में इसका प्रभाव महत्वपूर्ण होगा जहां किसी विशेष समुदाय की आबादी उम्मीदवार चयन और चुनाव परिणामों को प्रभावित करती रही है। हालांकि, नए निर्वाचन क्षेत्रों के गठन से किसी समुदाय का राजनीतिक प्रभाव स्वतः समाप्त हो जाएगा, ऐसा मानना जल्दबाजी होगी।

वास्तविक तस्वीर परिसीमन आयोग की ओर से निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं निर्धारित किए जाने के बाद ही स्पष्ट होगी। बता दें कि केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव , परिसीमन के बाद पश्चिम बंगाल में लोकसभा सीटों की संख्या 42 से बढ़कर 63 और विधानसभा सीटों की संख्या 294 से बढ़कर 441 हो सकती है।

बंगाल की राजनीति में लंबे समय से सामाजिक और सामुदायिक समीकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर जैसे क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या उम्मीदवार चयन का अहम आधार रही है। इसी तरह नदिया और उत्तर 24 परगना के मतुआ बहुल क्षेत्रों, जंगलमहल के आदिवासी बहुल इलाकों तथा हिंदीभाषी श्रमिक बहुल औद्योगिक क्षेत्र में अलग-अलग सामाजिक समूहों की चुनावी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

नई सीमाएं निर्धारित होने के बाद इन क्षेत्रों के मतदाताओं का अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में बंटवारा हो सकता है। इससे किसी एक समुदाय का किसी सीट पर संकेंद्रण कम या अधिक हो सकता है। नतीजतन, तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और माकपा को उम्मीदवार चयन के पुराने फार्मूले पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है।

केवल किसी समुदाय के प्रभावशाली चेहरे को उम्मीदवार बनाने के बजाय व्यापक सामाजिक स्वीकार्यता, स्थानीय लोकप्रियता और संगठनात्मक पकड़ भी निर्णायक हो सकती है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि धर्म या जाति आधारित चुनावी राजनीति समाप्त हो जाएगी। परिसीमन निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक सीमाएं बदलता है, मतदाताओं की सामाजिक पहचान नहीं।

इसलिए राजनीतिक दलों को नए क्षेत्रों में विभिन्न समुदायों के बीच समर्थन जुटाने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

CEC, SEC, सांसद और विधायक; परिसीमन आयोग में कौन-कौन होगा शामिल?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन पर एमके स्टालिन और शरद पवार को कैसे साथ लाई भाजपा? पर्दे के पीछे की इनसाइड स्टोरी

राजनीति • अखिल भारतीय

'BJP का राज रोकने के लिए किया था TVK का समर्थन', स्टालिन को मनाने की कोशिशों के बीच चिदंबरम की सफाई

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर सरकार के पास 371 सांसदों के समर्थन का दावा, महिला आरक्षण के साथ SC-ST की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ेंगी

राजनीति • अखिल भारतीय

'पार्टी के स्टैंड को सपोर्ट करें', कांग्रेस-AAP ने परिसीमन बिल से पहले जारी किया व्हिप

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया और राहुल गांधी ने परिसीमन के मुद्दे पर एमके स्टालिन से की मुलाकात, क्या हुई बात?

राजनीति • अखिल भारतीय

'ज्यादा सम्मान दिखा सकते थे', कांग्रेस-DMK के रिश्तों में आई खटास पर बोले कार्ति चिदंबरम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल