रविवार, 29 नवंबर 2026 07:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 3,738 व्यूज

'BJP का राज रोकने के लिए किया था TVK का समर्थन', स्टालिन को मनाने की कोशिशों के बीच चिदंबरम की सफाई

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 05:42 PM IST
'BJP का राज रोकने के लिए किया था TVK का समर्थन', स्टालिन को मनाने की कोशिशों के बीच चिदंबरम की सफाई

पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK को कांग्रेस के समर्थन का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य में राष्ट्रपति शासन और भाजपा के शासन को रोकने के लिए उठाया गया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की सफाई (File Photo) डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। परिसीमन विधेयक को लेकर देशभर की सियासत में गर्माहट तेज है।

आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। इसी बीच तमिलनाडु की राजनीति में मची हलचल और परिसीमन विधेयक पर पूर्व सहयोगी डीएमके को मनाने की कवायद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने बड़ा बयान दिया है।

रविवार को उन्होंने तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) को समर्थन देने के कांग्रेस के फैसले का बचाव किया। चिदंबरम ने साफ कहा कि यह कदम राज्य में राष्ट्रपति शासन को रोकने के लिए उठाया गया था, क्योंकि राष्ट्रपति शासन का मतलब सीधे तौर पर भाजपा का शासन होता।

बता दें कि इसी साल अप्रैल में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ताधारी डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव में डीएमके को हार का सामना करना पड़ा और 2024 में बनी विजय की पार्टी TVK सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। इसके बाद कांग्रेस और कुछ अन्य दलों ने TVK को समर्थन देकर सरकार बनवा दी।

डीएमके ने कांग्रेस के इस कदम को 'विश्वासघात' करार देते हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (INDIA) से नाता तोड़ लिया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

CEC, SEC, सांसद और विधायक; परिसीमन आयोग में कौन-कौन होगा शामिल?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन पर एमके स्टालिन और शरद पवार को कैसे साथ लाई भाजपा? पर्दे के पीछे की इनसाइड स्टोरी

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन से बंगाल में बदलेगा सियासी गणित, 63 लोकसभा और 441 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर सरकार के पास 371 सांसदों के समर्थन का दावा, महिला आरक्षण के साथ SC-ST की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ेंगी

राजनीति • अखिल भारतीय

'पार्टी के स्टैंड को सपोर्ट करें', कांग्रेस-AAP ने परिसीमन बिल से पहले जारी किया व्हिप

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया और राहुल गांधी ने परिसीमन के मुद्दे पर एमके स्टालिन से की मुलाकात, क्या हुई बात?

राजनीति • अखिल भारतीय

'ज्यादा सम्मान दिखा सकते थे', कांग्रेस-DMK के रिश्तों में आई खटास पर बोले कार्ति चिदंबरम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल