कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने तमिलनाडु चुनाव के बाद गठबंधन बदलने के कांग्रेस के फैसले पर कहा कि इसे और सम्मान से संभाला जा सकता था, जिससे डीएमके नाराज हुई। कांग्रेस-डीएमके रिश्तों में खटास पर बोले कार्ति चिदंबरम (फोटो-) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन बदलने के कांग्रेस के फैसले पर पार्टी सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने रविवार को अपना पक्ष रखा। समाचार एजेंसी से बातचीत में कार्ति चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस कैडर में राज्य में एक स्थिर सरकार का हिस्सा बनने की स्वाभाविक इच्छा थी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि चुनाव के बाद गठबंधन बदलने की प्रक्रिया से द्रविड़ मनेत्र कड़गम नाराज हुई थी और इस बदलाव को ज्यादा सम्मान और गरिमा के साथ संभाला जा सकता था। कार्ति चिदंबरम ने कहा कि अगर कांग्रेस पुराने गठबंधन में बनी भी रहती, तब भी डीएके राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में नहीं थी।
उन, कांग्रेस पिछले लगभग 60 सालों से तमिलनाडु की सत्ता में भागीदारी का अवसर पाने की प्रतीक्षा कर रही थी। चिदंबरम ने से कहा कि कांग्रेस पार्टी के कैडर में इस अवसर का लाभ उठाने की स्वाभाविक दिलचस्पी थी, लेकिन वे इस बात को पूरी तरह मानते हैं कि चुनाव के बाद एक गठबंधन से दूसरे गठबंधन में जाने के तरीके को ज्यादा तहजीब और सम्मान के साथ मैनेज किया जा सकता था।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि चुनाव के बाद कांग्रेस द्वारा गठबंधन बदलने की तरीके से डीएमके परेशान है। कांग्रेस सांसद का यह बयान ऐसे समय में आया है जब 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से पहले विपक्षी ईंडी गठबंधन के वरिष्ठ नेता केंद्र सरकार के प्रस्तावित डीलिमिटेशन (परिसीमन) बिल का विरोध करने के लिए एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं।
इस सिलसिले में विपक्षी नेताओं की डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करने की योजना है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि ईंडी ब्लॉक के नेता प्रस्तावित कानून का विरोध करने के लिए चेन्नई जाकर एमके स्टालिन से मिलेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि इस विषय पर अंतिम निर्णय उनके नेता एमके स्टालिन ही लेंगे।
इससे पहले, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने कहा था कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से भारत में लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा और इससे भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपने लाभ के लिए भारत का पूरा चुनावी नक्शा फिर से बनाने के लिए असीमित जगह मिल जाएगी।
उन्होंने एमके स्टालिन को तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहने वाला नेता बताते हुए देश, तमिलनाडु और संविधान की रक्षा के लिए मिलकर इस बिल को हराने का आह्वान किया था। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं