गुरुवार, 26 नवंबर 2026 09:26 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 15,414 व्यूज

पढ़ने गया बेटा बना रूसी सैनिक, बेबस पिता की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 09:10 PM IST
पढ़ने गया बेटा बना रूसी सैनिक, बेबस पिता की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पढ़ाई के लिए रूस गए भारतीय छात्र के रूसी सैनिक बनने पर उसके पिता ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि युवक ने भारतीय नागरिकता त्यागकर रूसी पासपोर्ट ले लिया है। बेटे को पढ़ने रूस भेजा, वह रूसी सेना में भर्ती हो गया।

बेबस पिता की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा। सरकार बोली, युवक ने भारतीय नागरिकता त्याग रूसी पासपोर्ट लिया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

बेटे को उज्ज्वल भविष्य की आस में पढ़ने के लिए रूस भेजने वाले एक बेबस पिता की दुनिया तब उजड़ गई, जब उन्हें पता चला कि उनका बेटा अब यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर रूसी सेना की वर्दी में तैनात है। इस मार्मिक मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि भारतीय मूल के इस युवक ने कथित तौर पर स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता त्यागकर रूसी पासपोर्ट ले लिया है, जिसके कारण उसकी स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने में सरकार के हाथ बंधे हुए हैं।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ पिता की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि रूसी नागरिक बनने और वहां की सेना में भर्ती होने के कारण रूसी अधिकारियों को उसकी जानकारी गुप्त रखने का अधिकार है।

हालांकि, पीठ की संवेदनशील टिप्पणी के बाद मेहता ने मानवीय हस्तक्षेप की संभावनाएं तलाशने का आश्वासन दिया। कोर्ट ने मास्को में पढ़ाई का इंतजाम करने वाले बिचौलिए के साथ हुए संदिग्ध समझौते पर भी सवाल उठाए। याचिका के मुताबिक, युवक अप्रैल में पढ़ाई के लिए रूस गया था, लेकिन कुछ महीनों बाद भारतीय दूतावास से उसकी सेना में भर्ती होने की सूचना मिली।

अब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को युवक की सुरक्षित घर वापसी के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'LAC पर हालात स्थिर', अरुणाचल सीमा पर चीन ने दोहराया पुराना राग; भारत-जापान की बढ़ती दोस्ती से बौखलाया ड्रैगन

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

26/11 मुंबई हमले की बरसी पर इजरायल में भारतीय दूतावास ने दी श्रद्धांजलि, कहा- साहस को नमन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

रियाद में हूती हमले में दो भारतीय घायल, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

शेख हसीना की वापसी पर भारत ने साफ किया रुख, प्रत्यर्पण से अलग है यह मामला

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाई ISI के निशाने पर अब बंगाल के सैन्य ठिकाने, जासूसी का जाल फैलाने की साजिश

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: अमेरिका ने लगाए नए बैंकिंग प्रतिबंध, ईरान का बातचीत से इनकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल