मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी पर इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने पीड़ितों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। दूतावास ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प और वैश्विक शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 26 नवंबर 2008 को आतंकवादियों के हमले के बाद मुंबई के ताज होटल में आग (फाइल फोटो- रॉयटर्स) इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने 26/11 पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
बहादुर सुरक्षाकर्मियों के बलिदान को याद किया गया। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने संकल्प को दोहराया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज ही के दिन 26 नवंबर, 2026 को हुए आतंकी हमलों के 18 साल बाद यानी आज भी उस भयावह मंजर की यादें और जख्म लोगों के जेहन में ताजा हैं। मुंबई में हुए इस भीषण आतंकी हमलों की बरसी पर इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने 26/11 की बरसी पर पीड़ितों को याद किया और उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। दूतावास ने आतंकवाद के हर रूप से लड़ने के भारत के संकल्प और शांति, सुरक्षा व सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
दूतावास ने अपने विशेष संदेश में 'साहस को नमन' करते हुए कहा कि भारत हर रूप में आतंकवाद से लड़ने और वैश्विक शांति, सुरक्षा व सद्भाव बनाए रखने के अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है। निर्दोष पीड़ितों और बहादुर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के जरिए मुंबई पहुंचे लश्कर-ए-तैयबा के 10 भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने शहर के कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया था। इन हमलों में विदेशी नागरिकों सहित 166 लोगों की जान गई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।
आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ताज महल पैलेस होटल, ट्राइडेंट होटल, नरीमन हाउस, लियोपोल्ड कैफे और कामा अस्पताल सहित कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी और विस्फोट किए थे। यह भारत के किसी शहर में हुए सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं