गुरुवार, 26 नवंबर 2026 09:26 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 14,519 व्यूज

ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 06:04 AM IST
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी

रिपोर्ट के मुताबिक, निंग्शिया-14, गाओफेन-11 और याओगन-30 नाम के ये उपग्रह 10 और 11 मई को इस क्षेत्र पर नजर बनाए हुए थे, जबकि मुख्य लड़ाई जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हो रही थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गुजरात के सैन्य ठिकानों पर नजर रख रहे थे चीन के 3 जासूसी उपग्रह (फोटो- रॉयटर) भुज और नलिया में भारतीय वायुसेना के महत्वपूर्ण ठिकाने हैं मुख्य लड़ाई जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हो रही थी डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ी खुलासा हुआ है। जिसमें बताया गया है चीन ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत की निगरानी कर रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन के तीन जासूसी उपग्रहों ने गुजरात के सैन्य ठिकानों पर करीब से नजर रखी थी।

बेंगलुरु स्थित स्पेस सर्विलांस कंपनी डिजांतरा के विश्लेषण , ये उपग्रह भुज, नलिया और जामनगर इलाकों पर फोकस किए हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, निंग्शिया-14, गाओफेन-11 और याओगन-30 नाम के ये उपग्रह 10 और 11 मई को इस क्षेत्र पर नजर बनाए हुए थे, जबकि मुख्य लड़ाई जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हो रही थी।

इन उपग्रहों की निगरानी रेंज में महत्वपूर्ण सैन्य अड्डे, बंदरगाह और रिलायंस इंडस्ट्रीज का जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स भी शामिल था। डिजांतरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि याओगन-43 01G जैसे उपग्रहों ने 7 मई (जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया) को अपनी कक्षा में बदलाव किए, जिससे भारतीय सैन्य ठिकानों पर लंबे समय तक नजर रखना संभव हो सका।

रिपोर्ट में कहा गया कि इस ऑपरेशन ने भारत के महत्वपूर्ण सैन्य बुनियादी ढांचे की स्पेस-बेस्ड निरंतर निगरानी के प्रति बढ़ती संवेदनशीलता को उजागर किया। भुज और नलिया में भारतीय वायुसेना के महत्वपूर्ण ठिकाने हैं, जबकि राज्य के पश्चिमी तटीय इलाके में आईएनएस सरदार पटेल और आईएनएस द्वारका जैसी नौसैनिक सुविधाएं भी हैं।

इसके अलावा, एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले चीनी अर्थ-ऑब्जर्वेशन उपग्रहों ने पहलगाम के ऊपर कई असामान्य गतिविधियां की थीं। बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के आतंकियों ने पहलगाम में 26 लोगों (ज्यादातर पर्यटक) की हत्या कर दी थी।

इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'LAC पर हालात स्थिर', अरुणाचल सीमा पर चीन ने दोहराया पुराना राग; भारत-जापान की बढ़ती दोस्ती से बौखलाया ड्रैगन

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

26/11 मुंबई हमले की बरसी पर इजरायल में भारतीय दूतावास ने दी श्रद्धांजलि, कहा- साहस को नमन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

रियाद में हूती हमले में दो भारतीय घायल, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

शेख हसीना की वापसी पर भारत ने साफ किया रुख, प्रत्यर्पण से अलग है यह मामला

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाई ISI के निशाने पर अब बंगाल के सैन्य ठिकाने, जासूसी का जाल फैलाने की साजिश

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पढ़ने गया बेटा बना रूसी सैनिक, बेबस पिता की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: अमेरिका ने लगाए नए बैंकिंग प्रतिबंध, ईरान का बातचीत से इनकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल