अमेरिका ने ईरान के वित्तीय नेटवर्क पर नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिसे 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' कहा गया है, जबकि ईरान ने अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया है। अमेरिका ने ईरान के वित्तीय नेटवर्क पर नए प्रतिबंध लगाए हैं (डोनल्ड ट्रंप, मोजताबा खामेनेई, फाइल फोटो) अमेरिका ने ईरान के वित्तीय नेटवर्क पर नए प्रतिबंध लगाए हैं ईरान ने अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से साफ इनकार किया समुद्री माइंस की चपेट में आने से तीन तेल टैंकरों में आग डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। एक ओर अमेरिका ने ईरान के वित्तीय नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए नए प्रतिबंध लगाए हैं, तो दूसरी ओर तेहरान ने अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्काट बेसेंट ने दावा किया है कि प्रतिबंधों से ईरान की अर्थव्यवस्था डूबने के कगार पर है और वहां का नेतृत्व घबराया हुआ है।
अमेरिकी वित्त विभाग ने सोमवार को 'ऑपरेशन इकोनमिक आउटकास्ट' के तहत ईरान के दो दर्जन एक्सचेंज हाउस, मुखौटा कंपनियों और उनसे जुड़े प्रमुख लोगों पर प्रतिबंध लगाए। अमेरिका का आरोप है कि ईरान तेल से होने वाली घटती कमाई के बीच अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन के लिए ऐसे गुप्त नेटवर्क का सहारा ले रहा है।
बेसेंट ने इसे ईरानी नेतृत्व की आखिरी वित्तीय जीवनरेखा बताते हुए कहा कि अमेरिका इस नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी रखेगा। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गलीबाफ ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों को बेबसी का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि जब तक ईरान की सात शर्तें स्वीकार नहीं की जातीं, तब तक बातचीत या किसी तरह की पहल का सवाल ही नहीं उठता।
उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान पर किसी भी हमले का व्यापक और कड़ा जवाब दिया जाएगा। इस बीच, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान के विशाल भौगोलिक क्षेत्र और पड़ोसी देशों के साथ मजबूत सीमा संपर्क के कारण उसकी जमीनी नाकेबंदी करना लगभग असंभव है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं