गुरुवार, 26 नवंबर 2026 09:26 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 10,161 व्यूज

रियाद में हूती हमले में दो भारतीय घायल, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 10:50 PM IST
रियाद में हूती हमले में दो भारतीय घायल, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

सऊदी अरब के रियाद में हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमले में दो भारतीय सहित 11 लोग घायल हो गए। हूती ड्रोन हमले में रियाद में दो भारतीय घायल हुए। विदेश मंत्री एस.

जयशंकर (बाए) पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड' (PIF) टावर (दाए) हूती ड्रोन हमले में रियाद में दो भारतीय घायल हुए भारत ने सऊदी अरब पर हुए हमले की कड़ी निंदा की विदेश मंत्रालय ने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता पर चिंता जताई । सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित एक टावर पर मंगलवार को यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए ड्रोन हमले में दो भारतीय नागरिक सहित कुल 11 लोग घायल हो गए।

सऊदी सिविल डिफेंस , घायलों में दो सऊदी, दो भारतीय, तीन नेपाली और चार मिस्र के नागरिक शामिल हैं। यह हमला उसी टावर पर एक सप्ताह के अंदर दूसरा हमला था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट के टावर पर 24 नवंबर को किए गए हमले के साथ-साथ सऊदी अरब में नागरिक, आर्थिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले लगातार हमलों की भी निंदा करता है।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हमले नागरिकों की जान को गंभीर खतरा पैदा करते हैं, सऊदी अरब की संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं और क्षेत्रीय सुरक्षा व स्थिरता को कमजोर करते हैं। भारत ने ऐसे हमलों को तत्काल रोकने की मांग की है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास घायल भारतीयों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और नागरिकों व निवासियों की सुरक्षा के लिए अपने अटूट समर्थन को दोहराया है तथा क्षेत्र में जल्द शांति और सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद जताई है। हूती हमलों के सिलसिले में अक्टूबर के बाद से सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हुए हमलों में कम से कम तीन भारतीयों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं।

व्यापक पश्चिम एशिया संघर्ष में फरवरी 2026 से अब तक करीब 22 से 24 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या नाविकों की है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'LAC पर हालात स्थिर', अरुणाचल सीमा पर चीन ने दोहराया पुराना राग; भारत-जापान की बढ़ती दोस्ती से बौखलाया ड्रैगन

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

26/11 मुंबई हमले की बरसी पर इजरायल में भारतीय दूतावास ने दी श्रद्धांजलि, कहा- साहस को नमन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

शेख हसीना की वापसी पर भारत ने साफ किया रुख, प्रत्यर्पण से अलग है यह मामला

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाई ISI के निशाने पर अब बंगाल के सैन्य ठिकाने, जासूसी का जाल फैलाने की साजिश

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पढ़ने गया बेटा बना रूसी सैनिक, बेबस पिता की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: अमेरिका ने लगाए नए बैंकिंग प्रतिबंध, ईरान का बातचीत से इनकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल