मंगलवार, 17 नवंबर 2026 12:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,192 व्यूज

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग, AAP ने केंद्र सरकार से की अपील

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 11:31 PM IST
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग, AAP ने केंद्र सरकार से की अपील

16 नवंबर 2026: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने केंद्र सरकार से अपील की है कि दुनिया भर में बसे सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कॉरिडोर को जल्द बहाल किया जाए, ताकि संगत पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, करतारपुर में नतमस्तक हो सके।

AAP नेताओं ने कहा कि कॉरिडोर लंबे समय से बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव जी से जुड़े सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक के दर्शन करने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। पार्टी ने केंद्र सरकार से प्रकाश पर्व से पहले इस संबंध में फैसला लेने की मांग की है।

AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सिख समुदाय की भावनाओं से अवगत करा चुके हैं और करतारपुर साहिब कॉरिडोर को तुरंत खोलने की अपील कर चुके हैं। कंग ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब का सिख धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।

यह वह पवित्र धरती है, जहां श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष बिताए और मानवता को 'किरत करो' यानी ईमानदारी से मेहनत करके जीवनयापन करने का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि 24 नवंबर को मनाए जाने वाले गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से पहले कॉरिडोर खोलने का फैसला लिया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाली संगत पवित्र गुरुद्वारे में माथा टेक सके।

भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर साहिब कॉरिडोर की शुरुआत नवंबर 2019 में हुई थी। इस ऐतिहासिक पहल के तहत भारतीय श्रद्धालुओं को बिना पारंपरिक वीजा के पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब जाने की सुविधा मिली थी। हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के चलते 7 मई 2025 से कॉरिडोर पर तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई।

केंद्र सरकार ने सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए कॉरिडोर को बंद रखने का फैसला जारी रखा है। विदेश मंत्रालय ने 31 जुलाई 2026 को लोकसभा में दिए गए जवाब में भी पुष्टि की थी कि कॉरिडोर के माध्यम से श्रद्धालुओं की आवाजाही अभी निलंबित है। सरकार , मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए तीर्थयात्रा दोबारा शुरू करना फिलहाल संभव नहीं है।

हालांकि, सिख धार्मिक संगठनों और अन्य पक्षों की ओर से कॉरिडोर खोलने के लिए मिले अनुरोधों का भी सरकार ने उल्लेख किया है। डेरा बाबा नानक में बोलते हुए AAP पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और सांसद कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हर महीने की 15 तारीख को सिख श्रद्धालु करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने के लिए अरदास करने हेतु एकत्रित होते हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Gwalior

मध्यप्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, 280 बस मार्गों के सूत्रीकरण का रास्ता साफ

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: तीरंदाजी में बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, कांस्य पदक के लिए मणिपुर से भिड़ेगी टीम

स्पेशल • अखिल भारतीय

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: लोकप्रियता की होड़ में पत्रकारिता विश्वसनीयता और जिम्मेदारी न भूले: श्रवण कुमार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, गैंगस्टर की भाभी को QR कोड से मिले पैसे, 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में

स्पेशल • अखिल भारतीय

जनजातीय गौरव दिवस: CM मोहन यादव ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, 357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nimmi की मौत के 6 साल बाद करोड़ों की संपत्ति किसने हड़प ली? फ्लैट-गहने पर कब्जा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

स्पेशल • अखिल भारतीय

बच्चों की मौज-मस्ती पर लगेगा ब्रेक! छठ पूजा के बाद कब से खुलेंगे स्कूल, नोट कर लें अपने राज्य का टाइमटेबल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल