मंगलवार, 17 नवंबर 2026 11:41 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल अखिल भारतीय 6,087 व्यूज

Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, गैंगस्टर की भाभी को QR कोड से मिले पैसे, 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 06:37 PM IST
Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, गैंगस्टर की भाभी को QR कोड से मिले पैसे, 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस केस में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आने का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक शूटरों तक रकम पहुंचाने के लिए मध्यस्थों और छोटे कारोबारियों का सहारा लिया गया था।

वहीं गैंगस्टर अनिल पंडित की भाभी सुनेहा अभिषेक पंडित तक भी कथित तौर पर पैसे पहुंचाए गए। टाइग्र श्रॉफ फायरिंग मामले में 5 आरोपियों को मिली न्यायिक हिरासत इस मामले में गिरफ्तार 5 अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि सुनेहा पंडित को 21 नवंबर 2026 तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है।

क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क और पैसों के लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच की जा रही है। विदेशी बैंक और क्रिप्टो अकाउंट संभालता था सुनेहा का पति -क्राइम ब्रांच के मुताबिक सुनेहा का पति अभिषेक विदेशों में मौजूद बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े अकाउंट का प्रबंधन करता था।

जांच एजेंसी का दावा है कि मध्यस्थों के जरिए शूटरों तक पैसे पहुंचाए गए। इसके अलावा सुनेहा को भी रकम मिलने की बात सामने आई है। पुलिस इस काम के लिए छोटे व्यापारियों की मदद ली गई।

QR कोड के जरिए अलग-अलग लेनदेन किए गए और फिर रकम को नकदी में बदलकर सुनेहा तक पहुंचाया गया। जांच में कई ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है, जिनके जरिए कथित तौर पर पैसों का लेनदेन हुआ। क्राइम ब्रांच अब ये पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में छोटे व्यापारियों की कितनी भूमिका थी और क्या उन्हें पैसों के असली स्रोत या इस्तेमाल की जानकारी थी।

इसी सिलसिले में जांच एजेंसी की दो टीमें रवाना की गई हैं, जो संबंधित कारोबारियों से जुड़े पहलुओं की पड़ताल करेंगी। वहीं सुनेहा के वकील ने पुलिस के दावों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि जिन लेनदेन का जिक्र किया जा रहा है, वो घरेलू लेनदेन थे। उनका कहना है कि 15 दिनों की पुलिस हिरासत पर्याप्त थी।

अब इस मामले में पुलिस की जांच और अदालत में होने वाली सुनवाई पर नजर रहेगी। आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर 2026 को उस समय हमला हुआ था, जब वह फुटबॉल खेलने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई।

बताया गया कि तीन हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। फायरिंग के दौरान उनके ड्राइवर और गाड़ी के पास मौजूद एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी थी।

दोनों घायलों का इलाज कराया गया और अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। इस घटना के बाद से ही पुलिस हमलावरों और उनके पीछे मौजूद लोगों की तलाश में जुटी हुई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारत-बांग्लादेश सीमा पर हलचल! BSF जवान को BGB ने क्यों पकड़ा? 6.5 घंटे बाद रिहाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nvidia CEO Comeback: 'बोर्ड चाहे तो दोबारा संभालूंगा कंपनी की कमान', Jensen ने अपनी गलतियों पर क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi: बिना जांच नहीं मिलेगा प्रदूषण सर्टिफिकेट! रेखा सरकार ने 500 केंद्रों के लिए खोला ₹5 करोड़ का खजाना

स्पेशल • अखिल भारतीय

Russia Plane Crash Reason: साइबेरिया में कैसे क्रैश हुआ रूसी मिलिट्री प्लेन? 17 लोगों की मौत की खबर

स्पेशल • Prayagraj

Azam Khan Bail: ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम खान को हाईकोर्ट से राहत, कैसे मिली अंतरिम जमानत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Haryana Cyber Fraud: नूंह में साइबर ठग कैसे फंसाते शिकार? ऑनलाइन जुए के रैकेट का भंडाफोड़-4 अरेस्ट

स्पेशल • Noida

Rashmi Gautam Death Case: सरकारी क्वार्टर के बाथरूम में मिली महिला SI की लाश, मौत की वजह क्या?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Jammu Kashmir: निजी स्कूलों में EWS और वंचित बच्चों को मिलेगा 25% आरक्षण, सरकार पर पढ़ाई का खर्च, जानें नियम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल