सोमवार, 16 नवंबर 2026 10:40 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
स्पेशल अखिल भारतीय 17,757 व्यूज

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: लोकप्रियता की होड़ में पत्रकारिता विश्वसनीयता और जिम्मेदारी न भूले: श्रवण कुमार

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 10:01 PM IST
राष्ट्रीय प्रेस दिवस: लोकप्रियता की होड़ में पत्रकारिता विश्वसनीयता और जिम्मेदारी न भूले: श्रवण कुमार

पटना में आयोजित परिचर्चा में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री ने कहा- खबरों में तथ्यपरक जानकारी और जनहित को मिले प्राथमिकता, 129 पत्रकारों को मिल रहा पेंशन योजना का लाभ पटना: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर को बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस वर्ष परिचर्चा का विषय 'पत्रकारिता: लोकप्रियतावादी या जिम्मेदारी' रखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लोकप्रियता की होड़ में पत्रकारिता को अपनी विश्वसनीयता और जिम्मेदारी नहीं भूलनी चाहिए। स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।

श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा रही है। सोशल मीडिया के दौर में आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि किसी समाचार या जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता और विश्वसनीयता की जांच करें। उन्होंने कहा कि लोकप्रियता अपने आप में गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए गलत या भ्रामक तथ्यों का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए।

खबरों का प्रसार सही और तथ्यपरक जानकारी के आधार पर होना चाहिए। मंत्री ने बिहार में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को स्कूल तक पहुंचाने के लिए साइकिल और पोशाक जैसी योजनाएं शुरू की गईं।

वर्ष 2018 में बिहार देश का पहला राज्य बना, जहां घर-घर तक बिजली पहुंचाई गई। उन्होंने यह भी बताया कि 1. 85 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये और एक लाख महिलाओं को 20-20 हजार रुपये दिए गए हैं।

उन, बिहार के 97 से 98 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। श्रवण कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विकास विभाग और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने संयुक्त रूप से राज्य में 23 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के समर्थन में पांच करोड़ लोगों ने 18 हजार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शिक्षा, उद्योग और विधि-व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम हो रहे हैं। पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि 30 दिनों के भीतर जनता के काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से 551 मॉडल स्कूल और 211 डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। राज्य में नई टाउनशिप विकसित करने और उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मीडिया को सरकार के कामकाज की स्वस्थ आलोचना करनी चाहिए, लेकिन वास्तविक तथ्यों और विकास कार्यों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बिहार में 129 पत्रकारों को पत्रकार पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पत्रकारों को पत्रकार बीमा योजना से भी जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पत्रकारों के कल्याण और सुविधाओं के लिए और काम किए जाएंगे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, गैंगस्टर की भाभी को QR कोड से मिले पैसे, 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में

स्पेशल • अखिल भारतीय

जनजातीय गौरव दिवस: CM मोहन यादव ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, 357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nimmi की मौत के 6 साल बाद करोड़ों की संपत्ति किसने हड़प ली? फ्लैट-गहने पर कब्जा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

स्पेशल • अखिल भारतीय

बच्चों की मौज-मस्ती पर लगेगा ब्रेक! छठ पूजा के बाद कब से खुलेंगे स्कूल, नोट कर लें अपने राज्य का टाइमटेबल

स्पेशल • अखिल भारतीय

'बच गए', धमकी मिलने के बाद Amitabh Bachchan की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या हुई बात?

स्पेशल • अखिल भारतीय

कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी! 15 लाख के इनामी आतंकी समेत दो लश्कर दहशतगर्द ढेर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Dhai Chaal Trailer Out: 'ढाई चाल' का दमदार ट्रेलर रिलीज, छात्र राजनीति से सत्ता के गलियारों तक पहुंचेगी कहानी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल