Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सुरक्षा से जुड़ी खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर के मुंबई स्थित घर 'जलसा' के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। बीते कुछ समय में उनके बंगले को लेकर कई धमकी भरे ई-मेल सामने आए हैं।
इसी बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका कथित संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि इन लोगों की कुछ हमले की योजनाओं में अमिताभ बच्चन का घर भी निशाने पर था। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा?
इन घटनाओं के बीच अमिताभ बच्चन की एक छोटी-सी सोशल मीडिया पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है। एक्टर ने देर रात सिर्फ दो शब्द लिखे-'बच गए'। उन्होंने इस पोस्ट के साथ कोई दूसरी जानकारी साझा नहीं की।
ऐसे में फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि बिग बी ने आखिर किस संदर्भ में यह बात कही है। अमिताभ बच्चन की पोस्ट का क्या है मतलब? -अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी जिंदगी, काम और मन में चल रहे विचारों से जुड़ी छोटी-छोटी बातें साझा करते रहते हैं।
इस बार उनकी 'बच गए' वाली पोस्ट ऐसे समय आई है, जब उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि एक्टर ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि उनका यह संदेश हालिया धमकियों या किसी अन्य घटना से जुड़ा है। इसलिए फिलहाल उनकी पोस्ट को लेकर लगाए जा रहे कयासों की पुष्टि नहीं की जा सकती।
बावजूद इसके मौजूदा घटनाक्रम के बीच इस पोस्ट ने लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों अलग-अलग गोलीबारी की कथित योजनाओं में शामिल थे।
इनमें दिल्ली के एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने और मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले पर हमला करने की योजना भी शामिल होने का शक है। मीडिया रिपोर्ट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पहले विकास नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद मुंबई में छिपे दूसरे आरोपी दीपक को भी पकड़ लिया गया।
जांच एजेंसियां अब ये पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों के बीच किस तरह का संपर्क था, उन्हें कथित तौर पर निर्देश कौन दे रहा था और इन योजनाओं के पीछे असल मकसद क्या था। पुलिस को ये भी संदेह है कि अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की कथित योजना उनके 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जुड़े एक बयान को लेकर बनाई गई थी।
हालांकि इस मामले में जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच के नतीजों के बाद ही हो सकेगी। अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को पिछले महीने तीन धमकी भरे ई-मेल मिलने की बात सामने आई थी। इन मैसेजेस में अलग-अलग जगहों पर हमले की चेतावनी दी गई थी।
बताया गया कि पहला ई-मेल 23 अक्टूबर 2026 को आया था। इसमें जलसा के साथ मयूर ऋतु तावड़े के कार्यालय को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं