सोमवार, 23 नवंबर 2026 03:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 10,942 व्यूज

बॉल टेंपरिंग मामले में अब एबी डिविलियर्स भी कूदे, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर नया खुलासा कर हिला डाली दुनिया

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 02:15 PM IST
बॉल टेंपरिंग मामले में अब एबी डिविलियर्स भी कूदे, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर नया खुलासा कर हिला डाली दुनिया

क्रिकेट में कुछ विवाद ऐसे होते हैं, जिनका असर मैदान पर हुई घटना के काफी समय बाद तक दिखाई देता है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का 2018 का बॉल टैंपरिंग विवाद भी ऐसा ही है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर केपटाउन टेस्ट में कैमरों के सामने गेंद से छेड़छाड़ करते पकड़े गए कैमरून बैनक्रॉफ्ट के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर भी कार्रवाई हुई थी।

उस समय इस मामले में केवल तीन खिलाड़ियों को जिम्मेदार माना गया था। करीब आठ साल बाद पुराने मामले को लेकर कई नए दावे सामने आए हैं। अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा है कि गेंद से छेड़छाड़ का खेल केपटाउन में नहीं, बल्कि सीरीज के पहले टेस्ट यानी डरबन में ही शुरू हो गया था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी खिलाड़ियों को इसकी जानकारी थी। डरबन में गेंद के रिवर्स स्विंग होने पर उठाए सवाल डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस विवाद को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि डरबन के किंग्समीड मैदान पर गेंद जिस समय रिवर्स स्विंग हो रही थी, वह सामान्य नहीं था।

वहां काफी क्रिकेट खेलने के अनुभव के आधार पर उन्हें लगता है कि गेंद के साथ कुछ गलत किया गया था। उन्होंने कहा कि यह पोर्ट एलिजाबेथ से नहीं, डरबन से शुरू हुआ था। हमने डरबन में पहला टेस्ट गंवाया था और उस मैच में गेंद काफी दिलचस्प समय पर रिवर्स स्विंग हो रही थी।

डिविलियर्स ने यह भी कहा कि गेंद के साथ सैंडपेपर इस्तेमाल हुआ था या नाखूनों से छेड़छाड़ की गई थी, यह उनके लिए मुख्य मुद्दा नहीं है। उनका सवाल है कि क्या खिलाड़ियों ने जानबूझकर नियमों के खिलाफ जाकर गेंद की स्थिति बदली थी? पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें इस बात में बिल्कुल संदेह नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी थी।

उनके मुताबिक केवल तीन खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी डालने के बजाय पूरी टीम को इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए थी। इस मामले की चर्चा उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा 'Sabr' के बाद दोबारा शुरू हुई थी। ख्वाजा ने दावा किया कि गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को थी।

कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने भी अपने हालिया लेख में कई खुलासे किए। वहीं पैट कमिंस ने पूरी टीम को जानकारी होने के दावे को खारिज किया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रोजगार के विकल्प बढ़ाकर ही छोटी होगी नौकरी मांगने वालों की कतार, उद्योग जगत को पीएम मोदी की नसीहत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अनुसंधान, कौशल और निर्यात पर देना होगा जोर, समावेशी विकास के लिए सरकार और कंपनियों का तालमेल जरूरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शुभमन गिल ने वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद ICC पर उठाए सवाल, 6 साल पुराने नियम पर क्यों भड़के भारतीय कप्तान?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद WTC अंक तालिका में बड़ा फेरबदल, फाइनल के लिए भारत का रास्ता मुश्किल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तिलक वर्मा को घेरकर भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी, LIVE मैच में हुआ विवाद? विकेट उखाड़कर फेंकने का वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

352 की बढ़त के बाद भी नहीं जीत पाया भारत, न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट कराया ड्रॉ

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तिलक वर्मा ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? पाकिस्तान से हार के बाद हो रही टीम इंडिया की आलोचना

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल