मंगलवार, 24 नवंबर 2026 12:39 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 13,782 व्यूज

352 की बढ़त के बाद भी नहीं जीत पाया भारत, न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट कराया ड्रॉ

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 11:01 AM IST
352 की बढ़त के बाद भी नहीं जीत पाया भारत, न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट कराया ड्रॉ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ। भारतीय टीम ने पहली पारी में 720 रन बनाकर न्यूजीलैंड पर 352 रन की विशाल बढ़त हासिल की थी, लेकिन पांचवें दिन कीवी बल्लेबाजों ने शानदार संघर्ष करते हुए मैच बचा लिया। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 239 रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ हो गया।

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए। हेनरी निकोल्स ने 175 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी हुई।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, आकाश दीप ने 3 विकेट और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट हासिल किए। भारत ने पहली पारी में बनाया 720 रन का विशाल स्कोर इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल ने 136 रन और ऋषभ पंत ने 128 रन की शतकीय पारियां खेलीं।

शुभमन गिल 98 रन बनाकर शतक से चूक गए। यशस्वी जायसवाल ने 85 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन और ध्रुव जुरेल ने 78 रन बनाए। भारत ने 166 ओवर में 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

मिचेल और फिलिप्स ने बचाया न्यूजीलैंड का मैच 352 रन से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में टॉम लैथम बिना खाता खोले आउट हो गए। डेवोन कॉनवे ने 65 रन और रचिन रविंद्र ने 37 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने पांच विकेट निकालने के बाद भी जीत हासिल नहीं की।

डेरिल मिचेल 49 रन और ग्लेन फिलिप्स 26 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने आखिरी सत्र में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया। भारत के लिए यह परिणाम निराशाजनक रहा, क्योंकि टीम जीत की मजबूत स्थिति में थी।

पहली पारी में बड़ी बढ़त के बाद जीत दर्ज करनी चाहिए थी। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

19 छक्के और 36 गेंदों में शतक, प्रियांश आर्य ने बनाया भारतीय टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, टूटे सभी कीर्तिमान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब इंटरनेशनल मैचों में भी अंपायर चेक करेंगे बैट, ICC लागू कर सकती है IPL वाला नियम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, धांसू खिलाड़ी हुआ बाहर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'पश्चिम बंगाल मतदाता सूची में नाम जोड़ने की 22 लाख अर्जियों को दें सर्वोच्च प्राथमिकता', सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश

खेल समाचार • New Delhi

भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'भारत-नेपाल आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें', वाणिज्य राज्य मंत्री ने व्यापार और निवेश बढ़ाने का किया आह्वान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल