बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 18,488 व्यूज

'भारत-नेपाल आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें', वाणिज्य राज्य मंत्री ने व्यापार और निवेश बढ़ाने का किया आह्वान

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 01:07 AM IST
'भारत-नेपाल आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें', वाणिज्य राज्य मंत्री ने व्यापार और निवेश बढ़ाने का किया आह्वान

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भारत और नेपाल को विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, स्वच्छ ऊर्जा और उभरती प्रौद्योगिकियों में आर्थिक एकीकरण मजबूत करने का आह्वान किया। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद(फाइल फोटो) जितिन प्रसाद ने भारत-नेपाल आर्थिक एकीकरण मजबूत करने का आह्वान किया।

विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, स्वच्छ ऊर्जा में सहयोग पर जोर दिया। व्यापार और निवेश संबंधों का विस्तार करने की आवश्यकता बताई। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत और नेपाल को विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, स्वच्छ ऊर्जा और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में मिलकर निर्माण और उत्पादन पर ध्यान देते हुए आर्थिक एकीकरण को मजबूत करना चाहिए। इससे दोनों देश अपनी-अपनी क्षमताओं का लाभ उठाकर व्यापार और निवेश संबंधों का विस्तार कर सकेंगे।

उनका यह बयान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के बीच आया है। प्रसाद ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ (एफएनसीसीआई) की ओर से आयोजित भारत-नेपाल व्यापार बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का बड़ा बाजार, प्रौद्योगिकी क्षमता और विनिर्माण क्षेत्र की मजबूती तथा नेपाल के प्राकृतिक संसाधन, युवा कार्यबल और निवेश के बढ़ते अवसर दोनों देशों के बीच आर्थिक वृद्धि के अगले चरण को गति दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘भारत और नेपाल के बीच सीमा की लंबाई, हमारी संस्कृति की गहराई और खासकर युवाओं की ताकत दोनों देशों की आर्थिक प्रगति के अगले चरण को आगे बढ़ाने वाले कारक होंगे। ’ प्रसाद ने विनिर्माण, बुनियादी ढांचे, डिजिटल संपर्क, स्वच्छ ऊर्जा और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई।

(समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ) देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 नहीं 21 साल है,' किस क्रिकेटर ने किया यह चौंकाने वाला दावा, हजम नहीं हुए 28 छक्के

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दुर्भाग्य से नहीं जल सका दीप', मदुरै कलेक्टर ने SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इशांत शर्मा सहित 7 भारतीय खिलाड़ी IPL की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल, क्यों लिया यह फैसला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL ऑक्शन में 2 भारतीयों ने कराया ऊंचे बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों का नाम शामिल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी। मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक चालान से जोड़ने की तैयारी, सरकार कर रही विचार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु सरकार पर बरसी भाजपा, लगाया सनातन धर्म की अनदेखी कर वोट-बैंक की राजनीति करने का आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल