एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में विवाद ने अलग ही रूप ले लिया। भारत-ए की पारी के दौरान एक फैसले को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ी अंपायरों से बहस करने लगे। इस बीच भारतीय कप्तान तिलक वर्मा भी मामले में शामिल हो गए और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर गहमागहमी बढ़ गई।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाद सिर्फ बहस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मैच खत्म होने के दौरान भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों का गुस्सा देखने को मिला। भारत-ए की पारी के 44वें ओवर में पाकिस्तान-ए के गेंदबाज अली रजा गेंदबाजी कर रहे थे।
इस दौरान तिलक वर्मा नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े थे। गेंदबाज के गेंद डालने के बाद अंपायर ने डेड बॉल करार दे दिया। दरअसल तिलक गेंदबाज की तरफ गलत स्थान पर खड़े थे, जिस पर अंपायर ने ध्यान दिया।
अंपायर के इस फैसले से पाकिस्तानी खिलाड़ी खुश नहीं थे। पाकिस्तान-ए के कप्तान अब्दुल समद और अहमद डैनियल ने अंपायरों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। दोनों खिलाड़ियों ने फैसले पर सवाल उठाए और इस दौरान मैदान पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
अंपायर के फैसले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की नाराजगी तिलक वर्मा पर भी देखने को मिली। कुछ खिलाड़ी भारतीय कप्तान के पास पहुंचे और उनसे बहस करने लगे। तिलक ने भी इस दौरान अपनी बात रखी।
मैदान पर बढ़ती गहमागहमी को देखते हुए अंपायरों को हस्तक्षेप करना पड़ा। 🚨 HUGE DRAMA 🚨 Ali Raza appeared to bowl from the wrong side. A huge tension broke between Tilak, Raza, Daniyal, Samad and the umpire.
Pakistan did not want to rebowl the delivery since it was a dot. Chaotic scenes! https://t. co/xm07xS87Ep विवाद के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ और अली रजा को गेंद फिर से डालनी पड़ी।
इस गेंद पर शाहबाज अहमद ने एक रन लिया। लेकिन भारत-ए की पारी के अंतिम ओवरों में यह मुकाबला लगातार तनावपूर्ण बना रहा। Pakistani players threw stumps at Tilak Varma🤯 https://t.
co/GHBDqZP1mk तिलक के आउट होने के बाद उखाड़कर फेंका विकेट मैच के दौरान विवाद का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। भारत-ए की पारी समाप्त होने के बाद तिलक वर्मा आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी ने विकेट उखाड़कर फेंक दिया।
इस घटना को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं