सोमवार, 23 नवंबर 2026 12:22 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 15,066 व्यूज

मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 11:34 PM IST
मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार

असम के नागांव में पुलिस ने जुमुद्दीन अहमद को गिरफ्तार किया है, जिस पर हिंदू पहचान बताकर छह महिलाओं से शादी करने का आरोप है। पहचान छिपाकर छह हिंदू महिलाओं से शादी करने वाला आरोप गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) नागांव में जुमुद्दीन अहमद फर्जी पहचान से गिरफ्तार। आरोपी ने हिंदू नाम बताकर छह महिलाओं से शादी की।

पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के नागांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर खुद को हिंदू बताकर और अलग-अलग फर्जी पहचान के जरिए छह हिंदू महिलाओं से शादी करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागांव जिले के समागुरी इलाके के सोनारीबली निवासी जुनुद्दीन अहमद के रूप में हुई है। यह मामला तब सामने आया जब आरोपी की पहली पत्नी रंजू मुसाहारी (उर्फ फरीदा बेगम) ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि जुमुद्दीन अहमद ने अपनी असली पहचान छिपाकर राजू बोरा, उत्पल बोरा और उत्पल सैकिया जैसे हिंदू नामों का इस्तेमाल किया। शिकायत , अहमद ने साल 2001 में तेजपुर की एक बोडो महिला से खुद को राजू बोरा बताकर शादी की थी। इसके बाद उसने कालियाबोर, कार्बी आंगलोंग, तेजपुर और अन्य इलाकों में अपनी पहचान बदल-बदलकर कई और महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और उनसे शादियां रचाई।

अपनी फर्जी पहचान साबित करने के लिए आरोप ने नकली ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों का भी सहारा लिया। आरोपी की गिरफ्तार की बाद मीडिया से बात करते हुए पत्नी ने अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मैं साल 2001 से ही तकलीफ झेल रही हूं। उसने मुझे मिलाकर कुल छह महिलाओं से शादी की है। मैं असम के मुख्यमंत्री की आभारी हूं।

इसके साथ ही महिला ने अपने भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि फिलहाल उसकी छोटी बहन उसकी मदद कर रही है, जब वह वापस काम पर चली जाएगी, तब उसका और उसके बच्चे का गुजारा कैसे होगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जुमुद्दीन अहमद ने उसके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का विरोध किया और उन पर काम करके पैसे कमाने का दबाव बनाया।

इस वजह से बच्चों को अपना स्कूल और कॉलेज बीच में ही छोड़ना पड़ा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तिलक वर्मा को घेरकर भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी, LIVE मैच में हुआ विवाद? विकेट उखाड़कर फेंकने का वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

352 की बढ़त के बाद भी नहीं जीत पाया भारत, न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट कराया ड्रॉ

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तिलक वर्मा ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? पाकिस्तान से हार के बाद हो रही टीम इंडिया की आलोचना

खेल समाचार • Ayodhya

पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी , अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs PAK: तिलक वर्मा का शतक नहीं आया काम, एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल