नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे, जहां वे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरे में ऊर्जा, कनेक्टिविटी और रेलवे जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद है। पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी (फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरे के दौरान दोनों देश अपने समग्र द्विपक्षीय संबंधों को नए सिरे से मजबूत करने और ऊर्जा, कनेक्टिविटी, रेलवे, बुनियादी ढांचे, तकनीक, मानव संसाधन विकास तथा जलवायु परिवर्तन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौते करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
यह बालेन्द्र शाह की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है, जो दर्शाता है कि दोनों देश आपसी संबंधों को कितनी प्राथमिकता देते हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी होने वाली से आने वाले वर्षों के लिए द्विपक्षीय साझेदारी की रूपरेखा तय होने और सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।
36 वर्षीय बालेन्द्र शाह के नई दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान उनका पहला आधिकारिक कार्यक्रम विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक रहा।
बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत नेपाल के साथ अपनी विशेष मित्रता को संजोकर रखता है। नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय , दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं विशेष रूप से कनेक्टिविटी, व्यापार, ट्रांजिट, वाणिज्य, ऊर्जा, संस्कृति, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की।
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी और बालेन्द्र शाह के बीच पहले फोन पर बातचीत और सोशल मीडिया के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान हो चुका है, लेकिन सोमवार को उनकी पहली आमने-सामने की मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। साल 2025 में हुए जेन-जी आंदोलन के बाद केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी और रैपर से राजनेता बने शाह तथा राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) की युवा पीढ़ी के नेता सत्ता में आए थे।
इस राजनीतिक बदलाव के बाद यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों को नई गति देने का मंच तैयार करेगी। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, दोनों प्रधानमंत्री भारत के सहयोग से पूरी हो चुकी कनेक्टिविटी और ऊर्जा परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे और कुछ नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में कई दूरगामी समझौते भी किए जाएंगे। इनमें विकास सहयोग, जलविद्युत, रेलवे, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और तकनीक शामिल हैं। साथ ही अयोध्या और जनकपुर के बीच रेल लिंक का भी अनावरण होने की उम्मीद है।
जानकारों का कहना है कि शाह का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, बुनियादी ढांचे के विस्तार, तकनीक अपनाने और प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों से निपटने के मामले में भारत और नेपाल की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में काफी समानता है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं