IND vs PAK: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों के सामने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया।
टीम ने 49. 2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 313 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया।
माज सदाकत ने 63 गेंदों में 59 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए।
उन्होंने 82 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 4 छक्के लगाए। तीसरे प्रमुख बल्लेबाज फरहान यूसुफ ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रन की पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।
कप्तान अब्दुल समद ने 28 रन का योगदान दिया, जबकि मोहम्मद इमरान ने 23 रन बनाकर टीम की रन गति को बनाए रखने में मदद की। भारत ए की ओर से गेंदबाजी में हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट हासिल किए। जवाबी पारी में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही।
वैभव सूर्यवंशी 11 और आयुष बडोनी बिना खाता खोले चले गए। उनके बाद कुछ और विकेट गिरे। इन सबके बीच अभिषेक शर्मा ने तूफानी बैटिंग करते हुए 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 42 गेंदों में 70 रन बनाए।
भारत ने अपने 6 विकेट 129 रनों पर गंवा दिए। यहाँ से शाहबाज अहमद के साथ मिलकर तिलक वर्मा ने पारी को आगे बढ़ते हुए शतकीय भागीदारी की। दोनों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अर्धशतक जड़कर भारत को गेम में वापस लाने का काम किया।
43 ओवर में भारत ने 6 विकेट पर 239 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। इस बीच शाहबाज 56 के स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद हर्षित राणा और विप्रज निगम बिना खाता खोले आउट होकर वापस चले गए और टीम इंडिया की हार निश्चित हो गई।
तिलक वर्मा ने शतक जमा दिया लेकिन यह पारी काम नहीं आई। इस इवेंट में तिलक वर्मा का यह लगातार दूसरा शतक है। वह 149 गेंदों में 100 रन बनाकर भारत के अंतिम खिलाड़ी के रूप में अंतिम ओवर में आउट हुए।
टीम इंडिया की पारी 265 पर सिमट गई और पाकिस्तान ने 48 रनों से मैच जीत लिया। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं