Akshara Singh Chhat Pooja: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह छठी मइया की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। छठ महापर्व के मौके पर उन्होंने भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा की शुरुआत की। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह गंगा नदी में डुबकी लगाती और छठ की परंपराएं निभाती दिखाई दे रही हैं।
गंगा स्नान कर शुरू किया छठ महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हुई। अक्षरा सिंह ने भी इसी दिन गंगा में स्नान करके पर्व की शुरुआत की। उन्होंने पूजा-पाठ किया और छठ के नियमों का पालन करते हुए सात्विक भोजन ग्रहण किया.
इस दौरान एक्ट्रेस पारंपरिक छठ गीत गाती और छठी मइया की आराधना करती भी नजर आईं। A post shared by Akshara singh (@singhakshara) अक्षरा ने अपनी तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने नहाय-खाय के दिन गंगा मैया में डुबकी लगाकर छठ महापर्व की शुरुआत की है। साथ ही उन्होंने छठी मइया से सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें छठ पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। A post shared by Akshara Singh Official (@aksharasinghofficial1) अक्षरा सिंह मूल रूप से बिहार से हैं और छठ उनके लिए बेहद खास पर्व है। काम के सिलसिले में मुंबई में रहने के बावजूद वह हर साल इस त्योहार को मनाने के लिए बिहार पहुंचती हैं।
उनके लिए छठ सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का भी मौका है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं