Preetika Rao Wedding Photos: टीवी सीरियल 'बेइंतहा' में आलिया का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस प्रीतिका राव शादी के बंधन में बंध गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव की छोटी बहन प्रीतिका ने बेंगलुरु में एक निजी समारोह में शादी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी।
हालांकि, तस्वीरों में उन्होंने अपने पति का चेहरा ब्लर कर रखा है और उनकी पहचान भी नहीं बताई है। श्री श्री रविशंकर की मौजूदगी में हुई शादी प्रीतिका ने बताया कि उनकी शादी बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग परिसर में हुई। इस खास मौके पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर भी मौजूद रहे।
उन्होंने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। एक्ट्रेस ने इसे अपनी शादी का सबसे खास पल बताया। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने एक पारंपरिक तमिल ब्राह्मण परिवार में शादी की है।
उनके मुताबिक, इस परिवार की संस्कृति उनकी मंगलौरियन जड़ों से काफी मिलती-जुलती है। प्रीतिका ने लिखा कि शादी उनके लिए बेहद निजी और पवित्र मौका था, इसलिए वह इसकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें ही शेयर कर रही हैं। उन्होंने अपने माता-पिता, बहन अमृता राव, रिश्तेदारों, दोस्तों और गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का शुक्रिया भी अदा किया।
साथ ही अपनी इस खुशी में शामिल होने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। A post shared by PREETIKA RAO (@preetika_pree) प्रीतिका राव ने साल 2010 में तमिल फिल्म 'चिक्कू बुक्कू' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2013 में टीवी सीरियल 'बेइंतहा' से उन्हें घर-घर में पहचान मिली।
इस शो में उन्होंने आलिया गुलाम हैदर का किरदार निभाया था। उनके साथ एक्टर हर्षद अरोड़ा लीड रोल में थे। हाल ही में प्रीतिका उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने हर्षद अरोड़ा पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे।
दरअसल, एक फैन ने दोनों की रोमांटिक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिस पर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं