शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 11:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 4,417 व्यूज

वो रईस हीरोइन जिसने मारा था Shah Rukh को थप्पड़, सलमान संग ठुकराया शादी का ऑफर; एक प्लेन क्रैश के चलते हुई शादी

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 09:59 PM IST
वो रईस हीरोइन जिसने मारा था Shah Rukh को थप्पड़, सलमान संग ठुकराया शादी का ऑफर; एक प्लेन क्रैश के चलते हुई शादी

100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं एक लीडिंग एक्ट्रेस ने एक बार सेट पर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को थप्पड़ मार दिया था। बॉलीवुड की टॉप हीरोइन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली लीडिंग एक्ट्रेस जिन्होंने 80s और 90s के दौर में सिनेमा पर राज किया। उनकी मासूमियत, खूबसूरती और मुस्कुराहट। हर किसी का दिल जीत लेती थी।

उनकी अदाओं के दीवाने अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) भी हो गए थे। वह तो एक्ट्रेस से शादी का मन भी बना चुके थे। कहा जाता है कि सलमान खान शादी का प्रस्ताव लेकर हीरोइन के घर चले गए थे।

इस अदाकारा की दीवानगी 90s के दौर में चरम पर थी। जहां हर कोई उनका दीवाना था, वह चुपके-चुपके एक बिजनेसमैन को डेट कर रही थी जिनके साथ उनका रिश्ता एक प्लेन क्रैश के बाद शुरू हुआ था। जिस अदाकारा की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) हैं।

13 नवंबर 1967 को अंबाला में जन्मीं जूही फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग की दुनिया का जाना-माना नाम थी। वह1984 में मिस इंडिया का ताज भी अपने सिर पर सजा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड अपने नाम किया था।

मिस इंडिया का खिताब जीतने के दो साल बाद जूही चावला ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। वह 1986 में आई फिल्म सल्तनत में नजर आई थीं। हालांकि, उन्हें सफलता आमिर खान के साथ फिल्म कयामत से कयामत तक से मिली थी।

इस फिल्म ने जूही को रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद जूही चावला ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने शाह रुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, सनी देओल समेत ए-लिस्ट स्टार्स के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।

वह स्क्रीन पर अपने कॉमिक टाइमिंग और हंसमुख अंदाज जानी जाती थीं। फिल्मों में सफलता हासिल करने वालीं जूही चावला कई बार सेट से जुड़े किस्सों के लिए भी सुर्खियों में रहीं। कहा जाता है कि सेट पर एक बार जूही ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को थप्पड़ मार दिया था।

शाह रुख और जूही ने साथ में कई फिल्में की हैं, लेकिन एक फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस SRK से नाराज हो गई थीं। यह किस्सा 2000 में आई फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी के सेट का है। फिल्म में एक एक्शन सीन था।

एक एक्शन सीक्वेंस में जूही के पास से आग का गोला निकलना था। एक्ट्रेस इस सीन के लिए तैयार नहीं थीं, हालांकि शाह रुख के मनाने के बाद वो मान गई थीं। जब शूटिंग शुरू हुई तो जैसे ही आग का गोला निकला एक्ट्रेस डर गईं और उन्होंने एक्टर को थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद वह वैनिटी वैन में चली गईं। बाद में शाह रुख ने उन्हें मनाया भी था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उदासी में Kartik Aaryan सुनते हैं ये 44 साल पुराना गाना, 'आई प्ले रॉकी' के प्रीमियर में एक्टर ने दी इमोशनल स्पीच

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कौन हैं 'दक्षिण की लता मंगेशकर'? बिना भाषा जाने गाए कई सुपरहिट गाने, 12 भाषाओं में दिए 40 हजार गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

60 साल के सलमान, 55 की Tabu। पर्दे पर चखा शादी का लड्डू, असल में कुंवारे रह गए ये सितारे

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Moushumi Chatterjee के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने की थी शादी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के सेट पर रोने लगी थीं 'माता सीता', शूटिंग के बीच किसने छू लिए थे Sai Pallavi के पैर?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चंबल का खौफ, फूलन देवी की दास्तां। पर्दे पर आ रही Bandit Queen 2, 'सतलुज' के डायरेक्टर ने किया एलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Amrita Rao की बहन Preetika Rao ने श्री श्री रविशंकर के आश्रम में रचाई शादी, कौन हैं 'बेइंतहा' एक्ट्रेस के पति?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल