शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 07:08 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,536 व्यूज

Amrita Rao की बहन Preetika Rao ने श्री श्री रविशंकर के आश्रम में रचाई शादी, कौन हैं 'बेइंतहा' एक्ट्रेस के पति?

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 05:29 PM IST
Amrita Rao की बहन Preetika Rao ने श्री श्री रविशंकर के आश्रम में रचाई शादी, कौन हैं 'बेइंतहा' एक्ट्रेस के पति?

अमृता राव की बहन और एक्ट्रेस प्रीतिका राव (Preetika Rao) अब दुल्हनिया बन चुकी हैं। उन्होंने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस प्रीतिका राव ने की शादी।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव की बहन और टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका राव (Preetika Rao) अब मिस से मिसेज बन गई हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए शादी की अनाउंसमेंट की है।

लाइमलाइट से दूर रहने वालीं प्रीतिका राव ने शुक्रवार को अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके सबको दंग कर दिया। उन्होंने श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) की मौजूदगी में उनके द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर (The Art of Living International Centre) सात फेरे लिए।

प्रीतिका राव ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपने पति और श्री श्री रविशंकर के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने पति के चेहरे को ब्लर कर दिया।

एक तस्वीर में वह अपने पति के साथ मंडप में दिखाई दे रही हैं। बाकी की तस्वीरों में उन्होंने वेन्यू की खूबसूरत झलकियां दिखाई दीं। प्रीतिका राव ने कैप्शन में लिखा, "मेरे गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी, मेरे प्यारे माता-पिता, बहन अमृता, रिश्तेदारों और दोस्तों के आशीर्वाद से मैंने बेंगलुरु में 'आर्ट ऑफ लिविंग' के बेहद खूबसूरत और शांत स्थान पर शादी की।

गुरुदेव ने खुद मेरी शादी में आकर अपना आशीर्वाद दिया, जो मेरे लिए सबसे खास पल रहा। " A post shared by PREETIKA RAO (@preetika_pree) प्रीतिका ने यह भी कहा, "मैंने 3 साल पहले गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के इंटरव्यू के साथ अपने आध्यात्मिक पॉडकास्ट की शुरुआत की थी और हाल ही में संस्कृति मंत्रालय (Ministry Of Culture) ने मुझे 'लेटर ऑफ एप्रिसिएशन' देकर सम्मानित किया है।

यह सम्मान मुझे यूट्यूब इंडिया पर 'वैदिक ज्योतिष' (Vedic Astrology) से जुड़े उन पॉडकास्ट के लिए मिला है, जो वैश्विक दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। दो बड़ी उपलब्धियां और दोनों ही 2026 में। " प्रीतिका राव ने अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया और ना ही उनके बारे में कोई जिक्र किया है।

वह अपनी निजी जिंदगी को पर्सनल रखना चाहती हैं। बात करें एक्ट्रेस के करियर की तो वह भी अपनी बहन अमृता राव की तरह एक्टिंग की दुनिया में किस्मत आजमा चुकी हैं। उन्हें टीवी शो बेइंतहा से घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी।

हालांकि, एक्टिंग छोड़ आज वह यूट्यूबर बन गई हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Moushumi Chatterjee के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने की थी शादी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के सेट पर रोने लगी थीं 'माता सीता', शूटिंग के बीच किसने छू लिए थे Sai Pallavi के पैर?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चंबल का खौफ, फूलन देवी की दास्तां। पर्दे पर आ रही Bandit Queen 2, 'सतलुज' के डायरेक्टर ने किया एलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Anuradha Paudwal के इन 5 आइकॉनिक गीतों के बिना अधूरा है 'छठ महापर्व', सुनते ही मन हो जाएगा भक्तिमय

मनोरंजन • अखिल भारतीय

33 साल पहले आया आमिर-जूही का 'चटपटा' गीत, Kumar Sanu और अलका ने दी आवाज; 90's की लड़कियों का है फेवरेट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan के पीआर गेम पर बॉलीवुड की बुरी नजर? विजय के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Shah Rukh Khan की 'चक दे इंडिया' से काटे गए थे 6 दिन के सीन्स, एक्ट्रेस विद्या मालवडे का छलका दर्द

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल