शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 07:08 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 10,758 व्यूज

33 साल पहले आया आमिर-जूही का 'चटपटा' गीत, Kumar Sanu और अलका ने दी आवाज; 90's की लड़कियों का है फेवरेट

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 06:04 PM IST
33 साल पहले आया आमिर-जूही का 'चटपटा' गीत, Kumar Sanu और अलका ने दी आवाज; 90's की लड़कियों का है फेवरेट

अलका याग्निक और कुमार सानू का एक गाना आज भी सबका फेवरेट है। गाने में आमिर खान और जूही चावला नजर आए थे। आमिर खान और जूही चावला पर फिल्माया गया सदाबहार गीत एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

हिंदी सिनेमा में कुछ गाने तो ऐसे बने हैं, जो हर गली-नुक्कड़, दुकानों और चौराहों पर खूब बजे हैं और यहां तक कि आज भी खूब बजते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खूब हिट हुआ और आज भी सुपरहिट है। इस गाने को अलका याग्निक ने गाकर और भी इसे यादगार बना दिया है।

दरअसल जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह गाना साल 1993 में आई फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' (Hum Hain Rahi Pyar Ke) में सुनाई दिया। इस गाने का नाम है 'घूंघट की आड़ से' (Ghoonghat Ki Aad Se)। जी हां, ये गाना कितना पॉपुलर है, ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है।

इस गाने की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि इसे आपने कहीं ना कहीं जरूर सुना होगा। बसों-ट्रैक्टरों और ऑटो रिक्शा से लेकर गांव-कस्बों में भी ये सुनाई दिया। इस गाने में जूही चावला और आमिर खान नजर आए थे।

गाने को अलका याग्निक (Alka Yagnik) और कुमार सानू (Kumar Sanu) ने अपनी मखमली आवाज से सजाया था। वहीं इस गाने का संगीत 90 के दशक की सुपरहिट संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने तैयार किया था। वहीं गाने को गीतकार समीर ने लिखा था।

इस गाने में जूही चावला और आमिर खान की कैमिस्ट्री बड़ी कमाल की रही। वैसे भी उस दौर में आमिर-जूही को जोड़ी कई फिल्मों में दिखी थी। शाह रुख के बाद जूही की जोड़ी अगर किसी के साथ पसंद की गई तो वह आमिर खान ही थे।

दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। हम हैं राही प्यार के फिल्म के इस गाने में भी दोनों की सादगी देखते ही बनी। फिल्म के कई गाने हिट रहे थे।

हम हैं राही प्यार के बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। कम बजट में बनी इस पारिवारिक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की थी और 1993 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल रही थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म का स्क्रीनप्ले खुद आमिर खान ने लिखा और यह उनके करियर की पहली फिल्म थी जिसमें वे स्क्रीनराइटर के तौर पर जुड़े थे।

आमिर-जूही की इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में इन दोनों के अलावा दिलीप ताहिल और नवनीत निशां समेत कई स्टार्स दिखे थे। फिल्म की सफलता के बाद इसका रीमेक तमिल और मलयालम में भी बनाया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Moushumi Chatterjee के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने की थी शादी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के सेट पर रोने लगी थीं 'माता सीता', शूटिंग के बीच किसने छू लिए थे Sai Pallavi के पैर?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चंबल का खौफ, फूलन देवी की दास्तां। पर्दे पर आ रही Bandit Queen 2, 'सतलुज' के डायरेक्टर ने किया एलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Amrita Rao की बहन Preetika Rao ने श्री श्री रविशंकर के आश्रम में रचाई शादी, कौन हैं 'बेइंतहा' एक्ट्रेस के पति?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Anuradha Paudwal के इन 5 आइकॉनिक गीतों के बिना अधूरा है 'छठ महापर्व', सुनते ही मन हो जाएगा भक्तिमय

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan के पीआर गेम पर बॉलीवुड की बुरी नजर? विजय के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Shah Rukh Khan की 'चक दे इंडिया' से काटे गए थे 6 दिन के सीन्स, एक्ट्रेस विद्या मालवडे का छलका दर्द

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल