माता सीता का किरदार निभाने वालीं साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने रामायणम् (Ramayana) से जुड़ा एक भावुक किस्सा शेयर किया है। रामायणम् के सेट पर भावुक हो गई थीं साई पल्लवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम रामायणम् के सेट पर भावुक हो गई थीं साई पल्लवी साई पल्लवी को देखते ही इस शख्स ने छू लिए थे पैर रामायणम् में योद्धा रूप में दिखी हैं साई पल्लवी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
नितेश तिवारी निर्देशित पौराणिक फिल्म रामायणम् (Ramayana) में माता सीता का किरदार साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने निभाया है। पहली बार वह किसी पौराणिक किरदार का हिस्सा बनी हैं। उन्हें माता सीता के रूप में देखकर एक ने तो उनके पैर ही छू लिए थे।
बॉक्स ऑफिस पर रामायणम् की सफलता के बीच साई पल्लवी ने फिल्म से जुड़ा एक भावुक किस्सा शेयर किया है। साई ने बताया कि शूटिंग के बीच आखिर क्यों उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। उन्हें एहसास हुआ कि लोग किस तरह एक किरदार से कनेक्ट हो जाते हैं।
पल्लवी राज के साथ यूट्यूब चैनल 'माईशैडोबीट्स' (MyShadowBeats) में साई पल्लवी ने रामायणम् से जुड़ा किस्सा शेयर किया जो उनकी डायलेक्ट कोच से जुड़ा था। डायलेक्ट कोच ने उन्हें सीता के रोल में देख पैर छू लिए थे। उन्होंने बताया, "एक सीन के बाद जब मेरी डायलेक्ट कोच ने मेरे पैर छुए तो मैं थोड़ी भावुक हो गई।
मैं हैरान रह गई क्योंकि उन्होंने मुझे फोन पर बात करते, तैयार होते और बाकी आम काम करते हुए देखा था। उन्हें पता है कि मैं साई पल्लवी हूं। " एक्ट्रेस ने आगे बताया, "लेकिन कभी-कभी, जब आप किसी ऐसे किरदार को निभाते हैं जिसकी आप रोज पूजा करते हैं जिससे आपका एक गहरा जुड़ाव है जैसे कि आपकी अपनी मां तो लोगों को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वे किसी कलाकार को देख रहे हैं या किसी इंसान को।
वे बस उस प्यार और श्रद्धा को महसूस करना चाहते हैं। " साई पल्लवी ने यह भी बताया कि डायलेक्ट कोच भी रोने लगी थी। उन्होंने कहा, "जब उन्होंने ऐसा किया, तो उनके रोने से पहले ही मैं रोने लगी।
मैंने कहा, आप आखिर कर क्या रही हैं? ’उस पल मुझे एहसास हुआ कि यह किरदार कितने सारे लोगों के दिलों को छूता है। " देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं