शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 07:07 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,147 व्यूज

Anuradha Paudwal के इन 5 आइकॉनिक गीतों के बिना अधूरा है 'छठ महापर्व', सुनते ही मन हो जाएगा भक्तिमय

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 05:40 PM IST
Anuradha Paudwal के इन 5 आइकॉनिक गीतों के बिना अधूरा है 'छठ महापर्व', सुनते ही मन हो जाएगा भक्तिमय

छठ 2026 का त्यौहार 13 नवंबर से शुरू हो गया है और ऐसे में Anuradha Paudwal के कुछ सदाबहार गीत हर जगह सुनने मिलेंगे। अनुराधा पौडवाल के गीतों के बिना अधूरी है छठ अनुराधा पौडवाल के गीतों के बिना अधूरी है छठ घाटों पर गूंजते हैं अनुराधा पौडवाल के गीत एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

13 नवंबर से छठ का त्यौहार शुरू हो गया है। देशभर में इस त्यौहार को हर साल बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है और इस बार त्यौहार की एक्साइटमेंट वैसी की वैसी ही है। छठ पूजा में व्रत, सूर्य को अर्घ्य देना और चार दिन का उत्सव तो शामिल होता ही है लेकिन इस उत्सव में चार चांद लगाता है संगीत।

वैसे तो छठ पूजा पर कई गाने बने हैं लेकिन अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) के गानों की बात ही अलग है। यहां देखें सिंगर के वो 5 गीत जो छठ (Chhath) के त्यौहार पर आपको जरूर सुनाई देंगे। 1.

कांच ही बांस के बहंगिया: कांच ही बांस के बहंगिया छठ पूजा को समर्पित सबसे प्रतिष्ठित और प्रिय पारंपरिक भोजपुरी लोक गीतों में से एक है। कांच ही बांस का अर्थ है कच्चा या ताजा हरा बांस, जिसका पहले कभी इस्तेमाल न किया गया हो। 'बहंगिया' (या बहंगी) कंधे पर रखकर संतुलन बनाने वाला एक पारंपरिक उपकरण है, जिसका उपयोग छठ पूजा की सामग्री और प्रसाद से भरी भारी टोकरियों को नदी घाट तक ले जाने के लिए किया जाता है।

2. अरघ के बेर: यह भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित एक पारंपरिक भोजपुरी भक्ति गीत है, जिसे छठ पूजा के दौरान अर्घ्य देते समय गाया जाता है। 3.

उग हो सुरुज देव भेल भिनसारवा: यह छठ पूजा त्योहार के दौरान भगवान सूर्य (सूरज देव) और छठी मैया को समर्पित सबसे प्रतिष्ठित और प्रिय पारंपरिक भोजपुरी भक्ति गीतों में से एक है। 4. आदित मनाईला: भोजपुरी और मैथिली परंपराओं में, 'आदित' सूर्य देव के लिए एक सम्मानजनक नाम है, और 'मनाइला' का अर्थ है प्रार्थना के माध्यम से उन्हें प्रसन्न करना, उनका आह्वान करना या उनका उत्सव मनाना।

5. मारबो रे सुगवा धनुष से: 5. मारबो रे सुगवा धनुष से: यह लोकप्रिय और पारंपरिक भोजपुरी छठ गीत है जिसमें पूजा की प्रसाद की रक्षा और सूर्यदेव के प्रति आस्था का वर्णन है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Moushumi Chatterjee के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने की थी शादी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के सेट पर रोने लगी थीं 'माता सीता', शूटिंग के बीच किसने छू लिए थे Sai Pallavi के पैर?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चंबल का खौफ, फूलन देवी की दास्तां। पर्दे पर आ रही Bandit Queen 2, 'सतलुज' के डायरेक्टर ने किया एलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Amrita Rao की बहन Preetika Rao ने श्री श्री रविशंकर के आश्रम में रचाई शादी, कौन हैं 'बेइंतहा' एक्ट्रेस के पति?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

33 साल पहले आया आमिर-जूही का 'चटपटा' गीत, Kumar Sanu और अलका ने दी आवाज; 90's की लड़कियों का है फेवरेट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan के पीआर गेम पर बॉलीवुड की बुरी नजर? विजय के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Shah Rukh Khan की 'चक दे इंडिया' से काटे गए थे 6 दिन के सीन्स, एक्ट्रेस विद्या मालवडे का छलका दर्द

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल