अभिनेत्री विद्या मालवडे (Vidya Malwade) ने फिल्मों में सीन्स काटे जाने और माइक्रोड्रामा से नई शुरुआत करने पर बात की है। विद्या मालवडे ने 'स्कैम 2024' से माइक्रोड्रामा में डेब्यू किया विद्या ने ऑनलाइन फ्रॉड का पर्सनल अनुभव किया शेयर शाह रुख की फिल्म से काटे गए थे विद्या के सीन्स प्रियंका सिंह, मुंबई।
यह साल अभिनेत्री विद्या मालवडे (Vidya Malwade) के लिए नए अनुभवों और नए माध्यमों को आजमाने वाला रहा है। उन्होंने स्टोरी टीवी की माइक्रोड्रामा सीरीज स्कैम 2024: द डिजिटल अरेस्ट स्टोरी (Scam 2024: The Digital Arrest Story) से इस प्लेटफॉर्म पर कदम रखा, वहीं म्यूजिकल शो मेरी गो राउंड- लेट्स ब्लेम इट ऑन बालीवुड के जरिए थिएटर में अभिनय किया।
विद्या मालवडे कहती हैं कि नए अनुभवों से गुजरना हर कलाकार ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। माइक्रोड्रामा के ऑफर पहले भी आए थे, लेकिन उस समय मुझे इस माध्यम की बहुत ज्यादा समझ नहीं थी, इसलिए गंभीरता से नहीं लिया। जब स्कैम 2024 की कहानी आई तो उसका विषय मुझे बहुत प्रासंगिक लगा।
मेरे घर में भी ऐसा फ्रॉड हो चुका है। हम अक्सर सोचते हैं कि यह घटनाएं हमारे साथ नहीं होंगी, लेकिन एक छोटी सी गलती हमारी सारी जमा-पूंजी खत्म कर सकती है। शुरुआत में मुझे हैरानी इस बात पर हुई कि 90 पेज की स्क्रिप्ट को तीन-चार दिनों में कैसे पूरा किया जाएगा।
हालांकि, किसी भी माध्यम में किरदार को तैयार करने के लिए कलाकार को उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है, अंतर केवल शूटिंग के तरीके में होता है। माइक्रोड्रामा में चार कैमरों के साथ शूटिंग होती है और कई बार पूरा सीन या एपिसोड एक मिनट में शूट हो जाता है। कई बार तो एक ही टेक में काम पूरा करना पड़ता है।
आगे ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ी घटना के बारे में बताते हुए विद्या ने कहा कि करीब डेढ़-दो साल पहले मेरी घरेलू सहायक के बैंक खाते से सारे पैसे किसी ने निकाल लिए। एक दिन उसने कहा कि एटीएम कार्ड से पैसे नहीं निकल रहे हैं। मैंने जब उसकी पासबुक देखी तो पता चला कि उसके खाते से दो किस्तों में 10-12 दिन पहले ही सारे पैसे निकाल लिए गए थे।
उसे इस बात का पता तक नहीं था। उसकी पूरी जमा-पूंजी चली गई थी। यह देखकर मुझे बहुत बुरा लगा।
इस घटना के बाद मैंने सावधानियां बरतनी शुरू की। संदिग्ध फोन तुरंत काट देती हूं। मेरा जो बैंक खाता नेट बैंकिंग से जुड़ा है, उसमें पैसे नहीं रखती।
सारी जमा-पूंजी दूसरे खाते में रखती हूं, जो नेटबैंकिंग से नहीं जुड़ा है। मुझे लगता है कि आज के समय में हर व्यक्ति को अपने बैंक खाते और ऑनलाइन लेन-देन को लेकर जागरूक रहना चाहिए। माइक्रोड्रामा करने के बाद विद्या के लिए अब स्क्रीनटाइम कितना मायने रखता है?
इस पर वह कहती हैं कि मेरे साथ तो ऐसा कई बार हुआ है कि मेरा रोल बड़ा होते हुए भी उसे एडिटिंग के दौरान काट दिया गया है। हुमा कुरैशी और साकिब सलीम की पिछली फिल्म (बेबी डू डाई डू) में मेरा रोल छोटा रह गया था, लेकिन फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। उसका हिस्सा बनना मेरे लिए अच्छा अनुभव था।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं