शेफाली शाह ने मां की गलतियों से सीखा बच्चों की परवरिश का अहम सबक/ फोटो- इंस्टाग्राम मां ने शेफाली को दोस्त बनाने की अनुमति नहीं दी थी शेफाली ने अपने बच्चों को दोस्तों के लिए खुला घर दिया एक्ट्रेस ने रंगीला से अपने करियर की शुरुआत की थी जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई।
कई बार आपबीती भी लोगों को बड़ी चीजें भी सिखा जाती है। वक्त : द रेस अगेंस्ट टाइम और डार्लिंग्स फिल्मों की अभिनेत्री शेफाली शाह ने अपनी परवरिश में हुई गलतियों से सीखा कि उन्हें अपने बच्चों के साथ क्या नहीं करना है। इस बारे में शेफाली बताती हैं, ‘जब मैं बड़ी हो रही थी तो मेरी मां ने मुझे दोस्त बनाने की अनुमति नहीं दी थी।
किसी भी बच्चे के लिए यह बहुत अच्छी बात नहीं होती है। उस समय तो मैंने सोचा कि शायद यह सामान्य बात है, लेकिन जब मैं और बड़ी हुई तो मैंने महसूस किया कि वो सामान्य बात नहीं थी। फिर यह बात हमेशा मेरे ध्यान में रही कि अपने बच्चों को मैं कभी यह नहीं कहूंगी कि आपके दोस्त नहीं होने चाहिए।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "उन्होंने भी हमेशा इस बात को सकारात्मक तरीके से लिया है। मुझे याद है कि मेरा बेटा मौर्य करीब सात-आठ साल का होगा। वो खेलने गया था, जब शाम को घर आया तो अपने साथ करीब आठ-दस बच्चों को और ले आया।
जिन्हें मैंने पहले कभी नहीं देखा था। मैंने उससे पूछा कि ये कौन हैं और घर पर क्यों आएं हैं? तो उसने कहा कि मैंने उन सभी को कहा है कि मम्मी घर पर पास्ता बना रही हैं।
इससे ये समझ में आता है कि उन्होंने किस तरह दोस्त बनाए हैं और हमारा घर उनके सभी दोस्तों के लिए खुला रहता है। ’ शेफाली शाह के करियर ग्राफ को देखें तो उन्होंने साल 1995 में उर्मिला मातोंडकर, आमिर खान स्टारर फिल्म रंगीला से शुरुआत की थी। इसके बाद वह सत्या, दरिया छोरू,मोहब्बतें, वक्त, गांधी माय फादर, द लास्ट लेयर, जलसा और नीयत जैसी फिल्मों में दिखीं।
शेफाली शाह ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी काम किया है। उन्हें नेटफ्लिक्स (Netflix) की ओरिजिनल वेब सीरीज दिल्ली क्राइम में दर्शकों ने बहुत पसंद किया, जिसमें उन्होंने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया। शेफाली आगामी दिनों में वेब सीरीज कोक में नजर आएंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं