शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 03:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 12,042 व्यूज

बॉक्स ऑफिस पर 'ईठा' से भिड़ेगी Salman Khan की 'मातृभूमि', श्रद्धा कपूर को 'भाईजान' ने भेजा खास संदेश

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 12:28 PM IST
बॉक्स ऑफिस पर 'ईठा' से भिड़ेगी Salman Khan की 'मातृभूमि', श्रद्धा कपूर को 'भाईजान' ने भेजा खास संदेश

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि 4 दिसंबर को होगी रिलीज बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की ईठा से होगी सीधी टक्कर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म मातृभूमि आखिरकार सिनेमाघरों का रुख कर रही है। लंबे वक्त से अटकी यह फिल्म अब रिलीज होने जा रही है।

फिल्म को लेकर इस वक्त काफी चर्चा चल रही है। फिल्म के ट्रेलर और गाने आ रहे हैं। वहीं फिल्म की टक्कर सीधे ही श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा से हो रही है।

अब सलमान की 'मातृभूमि' जब 'ईठा' (Maatrubhumi Vs Eetha) से टकरा रही है, तो हर कोई इसकी बात कर रहा है। श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा पहले से ही अटकी हुई थी। फिल्म की रिलीज डेट कई बार टली है और अब आखिरकार फिल्म 4 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

इसी तारीख को सलमान खान ने अपनी फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। अब ऐसे में श्रद्धा की फिल्म के लिए थोड़ी मुसीबत तो भाईजान ने जरूर खड़ी कर दी है, लेकिन इस सबके बीच अब सलमान ने श्रद्धा और उनकी फिल्म को खास संदेश भेजा है या यूं कह लीजिए फिल्म की टीम को सलमान खान ने शुभकामनाएं भेजी हैं।

सलमान ने फिल्म ईठा का पोस्टर शेयर कर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स को टैग करते हुए लिखा, 'ईठा के लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ' अब भले ही सलमान ने बधाई दे दी हो, लेकिन नुकसान तो कहीं ना कहीं दोनों ही फिल्मों को होने वाला है।

वहीं हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर (Maatrubhumi Trailer) करीब साढ़े 4 मिनट का है। अमूमन सलमान की फिल्मों के ट्रेलर इतने लंबे नहीं होते हैं, लेकिन सलमान ने अपनी फिल्म के ट्रेलर में कई खास झलकियां दिखाई हैं।

वहीं फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया के साथ यूट्यूब पर भी छाया हुआ है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर ने अपने रिलीज होने के 24 घंटे से भी कम समय में 50 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज अपने नाम किया है। फिल्म के ट्रेलर को हर तरफ से खूब सराहना मिल रही है, इन सब के बीच सेना के पूर्व सैनिक, सम्मानित सैन्य कर्मी, राजनेता और दर्शक भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

मतलब ये उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार सलमान (Salman Khan) की ये फिल्म भले ही देरी से रिलीज हो रही है, लेकिन दर्शकों का प्यार इसे मिल सकता है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि, 10 करोड़ के करीब ओपनिंग कर सकती है। हालांकि ईठा की रिलीज के चलते ये आंकड़ा घट या बढ़ भी सकता है।

मातृभूमि को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह समेत कई दूसरे सितारे भी नजर आएंगें। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan के पीआर गेम पर बॉलीवुड की बुरी नजर? विजय के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Shah Rukh Khan की 'चक दे इंडिया' से काटे गए थे 6 दिन के सीन्स, एक्ट्रेस विद्या मालवडे का छलका दर्द

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तेलंगाना के चेवेल्ला में आर्मी का ट्रक कंट्रोल खोकर पेड़ से टकराया, 8 जवान घायल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'अतीत के किसी दिन को। ', 23 साल पुरानी बातों को यादकर शरमा गईं Genelia; पहली मुलाकात में हुई थी गलतफहमी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दिल्ली क्राइम एक्ट्रेस Shefali Shah ने मां की गलतियों से लिया सबक, बोलीं-'मैं अपने बच्चों के साथ कभी भी। '

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सीता' के योद्धा रूप पर सवाल, मुकेश खन्ना को 'कैकेयी' ने दिया करारा जवाब? लारा दत्ता बोलीं- 'ऐसी छोटी सोच। '

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kishore Kumar ने गुस्से में गाया था ये क्लासिक गाना, 12 मिनट लंबा था गीत; आज भी लोट-लोटकर गाने पर नाचते हैं लोग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल