'कॉफी विद करण 9' के नए एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ शामिल हुए। कार्तिक आर्यन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कसा तंज कार्तिक आर्यन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कसा तंज कॉफी विद करण से सिद्धार्थ का वीडियो वायरल कार्तिक के बारे में क्या बोले सिद्धार्थ?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' के हालिया एपिसोड में नजर आए। दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं लेकिन सिद्धार्थ का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जिसमें उन्होंने कार्तिक आर्यन पर तंज कसा है। रैपिड फायर राउंड में सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के PR बजट पर तंज कसा। जब करण जौहर ने सिद्धार्थ से पूछा कि कार्तिक आर्यन के पास ऐसा क्या है जो उनके पास नहीं है।
सिद्धार्थ ने तुरंत जवाब दिया, 'उनके पास एक शानदार PR बजट है'। #SidharthMalhotra just cooked #KartikAaryan here probably taking revenge for romancing his hot wifey twice. 🥶 PR star for a reason.
@TheAaryanKartik, its done bro. #KoffeeWithKaran https://t. co/zfmzIt4zji उन्होंने पेड पीआर (PR) के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों पर भी अपने विचार साझा किए।
उन, अगर कोई व्यक्ति अपने ही एक खाते से दूसरे खाते में 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर करता है और फिर दावा करता है कि उसकी संपत्ति बढ़ गई है, तो इसका कोई मतलब नहीं बनता। बता दें यह पहली बार नहीं है कि किसी एक्टर ने कार्तिक के पीआर गेम को लेकर कोई टिप्पणी की है। इसके पहले विजय वर्मा ने भी उनके बारे में ये बात कही थी।
एक इंटरव्यू में जब विजय से पूछा गया कि इंडस्ट्री में पीआर किंग कौन है। इस पर उन्होंने जवाब दिया- कार्तिक आर्यन। शो पर सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी लव स्टोरी पर भी बात की।
उन्होंने बताया कि फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान वे एक-दूसरे के करीब आ गए थे, लेकिन इस दौरान उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव भी आए। कियारा ने बताया कि उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले सिद्धार्थ 'शेरशाह' के कारगिल शेड्यूल के लिए रवाना हो रहे थे। जब सिद्धार्थ उनसे मिलने नीचे आए, तो कियारा ने उनसे कहा, 'या तो मेरे साथ रहो और मुझसे शादी कर लो, या फिर इस रिश्ते को खत्म कर दो, क्योंकि कभी तुम मुझसे बात करते हो और कभी नहीं'।
Them being hot and cold, breadcrumbing but the moment you decide to let go, they start texting non stop!!!!😭😭😭 IMO KIARA AND SIDHARTH STORY WAS EVERY SITUATIONSHIP EVER. 🥀 https://t. co/0GlZ0WtUBt।
पाठक प्रतिक्रियाएं