जेनेलिया को याद आए 23 साल पुराने दिन/ फोटो- इंस्टाग्राम जागरण न्यूज नेटवर्क,मुंबई। कुछ बातें और यादें ऐसी होती हैं, जिन्हें याद करके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है, जब उन्हें याद आती है अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम (2003)।
दरअसल, इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख अभिनेता थे। इसी फिल्म से दोनों का अफेयर शुरू हुआ था, जिसके बाद आगे चलकर दोनों ने एक-दूसरे शादी की। जब जेनेलिया से पूछा गया कि करियर के शुरुआती दौर में ऐसी कौन-सी बात है, जो उनके चेहरे पर मुस्कान ले आती है?
इस पर जेनेलिया मुस्कुराकर और शरमा कर कहती हैं कि रितेश देशमुख, मैं उनको अपनी पहली फिल्म से डेट कर रही हूं। जीवन में फिर से अतीत के एक दिन को जीने का मौका मिले, तो वह कौन-सा दिन होगा? इस पर वह कहती हैं कि मैंने जो जीवन अब तक जीया है, उसका खुलकर मजा लिया है।
अतीत के किसी दिन को फिर से जीना नहीं चाहूंगी। मेरे लिए हर दिन प्रेरणात्मक होता है, जो मुझे मेरा सर्वश्रेष्ठ वर्जन बनाता है। जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की लव स्टोरी की शुरुआत एक गहरी दोस्ती के बाद हुई थी।
दोनों ने पहली बार एक-दूसरे को हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा था। उस समय जेनेलिया की उम्र सिर्फ 16 थी। रितेश देशमुख तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे थे, ऐसे में जेनेलिया को लगता था कि वह बहुत घमंडी हैं।
जेनेलिया ने ये सोचकर उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश की। हालांकि, जब शूटिंग शुरु हुई तो एक्ट्रेस को ये एहसास हुआ कि रितेश घमंडी नहीं हैं। दोनों में सेट पर बातचीत शुरू हुई।
जब शूटिंग शेड्यूल खत्म हुआ और रितेश मुंबई आए, तो उन्हें एहसास हुआ कि वो जेनेलिया के बिना नहीं रह पा रहे हैं। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और उन्होंने 3 फरवरी 2012 को पहले मराठी हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके अलावा उन्होंने क्रिश्चियन वेडिंग भी की।
आगामी दिनों में जेनेलिया अभिनेता इमरान हाशमी के साथ फिल्म गनमास्टर जी9 में नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं