बॉलीवुड के कई सितारों ने शादी न करके अपनी सिंगल लाइफ जीने का फैसला किया। इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे हैं, यहां देखिए लिस्ट। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
फिल्मी गलियारों में कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें पर्दे पर अपना राजकुमार और राजकुमारी तो मिले, लेकिन रियल लाइफ में उन्हें वैसा पार्टनर नहीं मिला, जिनके साथ वे अपनी मैरिड लाइफ शुरू कर सके। पर्दे पर कई बार दूल्हा-दुल्हन बन चुके कई सितारे आज कुंवारे हैं। कोई 60s में सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रहा है तो कोई 50s में भी शादी के बारे में दूर-दूर तक नहीं सोच रहा है।
यह देखिए बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर स्टार्स की लिस्ट। 55 साल की तब्बू का सिंपल फंडा है कि सिंगल रहना कोई 'वेटिंग रूम' नहीं है, यह उनकी पसंद है। उनका कहना है कि वह शादी को रिक्वायरमेंट की तरह नहीं देखती हैं।
वह अपनी आजादी से किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहती हैं। तब्बू का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा, लेकिन वह अब तक सिंगल हैं। 'कहो ना प्यार है' की मासूम सोनिया उर्फ अमीषा पटेल 51 की उम्र में भी कुंवारी हैं।
उन्होंने भी कई मर्दों को डेट किया, लेकिन शादी से दूर रहीं। एक बार उन्होंने कहा था कि सिंगल रहकर खुश हैं और उनका शादी का कोई प्लान नहीं है। सलमान खान को मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है।
कभी वह संगीता बिजलानी के साथ शादी करने वाले थे। उनकी शादी का कार्ड भी छप गया था, लेकिन किसी वजह से उनकी शादी टूट गई। उसके बाद कभी भी सलमान ने शादी नहीं की।
हालांकि, इस बीच उनके अफेयर के कई चर्चे रहे, लेकिन 60 की उम्र में भी वह कुंवारे हैं। उनका भी शादी का कोई प्लान नहीं है। मगर वह कई बार पिता बनने की इच्छा जता चुके हैं।
सुष्मिता सेन से कई बार पूछा जाता है कि वह शादी कब करेंगी तो वह हमेशा मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उन्हें शादी के लायक कोई लड़का नहीं मिला। वह भी उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जिनका शादी का अभी कोई प्लान नहीं है। हालांकि, कहा जाता है कि वह तीन बार शादी करने की प्लानिंग कर चुकी थीं, लेकिन उनका रिश्ता टूट गया।
फिलहाल, 50 साल की एक्ट्रेस की दो बेटियों की मां हैं जिन्हें उन्होंने गोद लिया है। धुरंधर के रहमान डकैत उर्फ अक्षय खन्ना भी शादीशुदा जिंदगी से खुद को दूर ही रखते हैं। वह खुद को 'नॉट मैरिज मटेरियल' भी बता चुके हैं।
एक बार उन्होंने कहा था कि वह शादी या बच्चे की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने शादी नहीं की। वह 51 की उम्र में भी कुंवारे हैं। धूम और मोहब्बतें में नजर आ चुके उदय चोपड़ा भी 53 की उम्र में कुंवारे हैं।
उन्होंने भी अभी तक शादी नहीं की है। वह फिल्मों-ग्लैमर से दूर लॉस एंजेलिस में रहते हैं। वह फिल्मी पार्टी या इवेंट में कम ही दिखाई देते हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं