शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 11:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 5,195 व्यूज

कौन हैं 'दक्षिण की लता मंगेशकर'? बिना भाषा जाने गाए कई सुपरहिट गाने, 12 भाषाओं में दिए 40 हजार गीत

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 08:46 PM IST
कौन हैं 'दक्षिण की लता मंगेशकर'? बिना भाषा जाने गाए कई सुपरहिट गाने, 12 भाषाओं में दिए 40 हजार गीत

'दक्षिण की लता मंगेशकर' कही जाने वाली पी. सुशीला ने भाषाओं का ज्ञान ना होने के बावजूद 40,000 गानों को अपनी आवाज दी। 'दक्षिण की लता मंगेशकर' कही जाती हैं सिंगर 'दक्षिण की लता मंगेशकर' कही जाती हैं सिंगर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

भारतीय संगीत जगत में जब भी सुरीली आवाज और अमर गीतों की बात होती है, तो स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद आती है। लेकिन लता मंगेशकर की एक सहेली हैं जिन्हें संगीत में महारत हासिल थी। वे दक्षिण भारतीय सिनेमा की 'मेलोडी क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं।

संगीत जगत में पी. सुशीला (Pulapaka Susheela) का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। आज 13 नवंबर को पी.

सुशीला का जन्मदिन है। अपनी खनकती और मधुर आवाज से दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली पी. सुशीला को 'दक्षिण की लता मंगेशकर' भी कहा जाता है।

पी. सुशीला और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के बीच न केवल संगीत का गहरा नाता था, बल्कि दोनों के बीच बेहद पक्की दोस्ती भी थी। सुशीला हमेशा लता दीदी को अपनी बड़ी बहन और आदर्श मानती थीं।

करियर की शुरुआत में, 1951 में जब पी. सुशीला ने अपना पहला ऑडिशन दिया था, तो उन्होंने लता मंगेशकर का ही मशहूर गाना 'मोहे भूल गए सांवरिया' गाया था। लता मंगेशकर भी सुशीला की गायकी की जबरदस्त फैन थीं।

कहा जाता है कि लता दीदी ने सुशीला के गाए तमिल गीतों का एक स्पेशल कलेक्शन अपने पास मुंबई में रखा था और वे अक्सर उनकी गायकी की तारीफ किया करती थीं। बिना भाषा का ज्ञान हुए भी उच्चारण में महारत रखने वाली पी. सुशीला की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि संगीत और सुरों के प्रति उनके समर्पण के आगे भाषा कभी बाधा नहीं बनी।

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में जन्मीं सुशीला ने अपनी मातृभाषा तेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, बंगाली, उड़िया, संस्कृत, तुलु और पंजाबी जैसी 12 से अधिक भाषाओं में गीत गाए। 1950 के दशक से शुरू हुए अपने लंबे और शानदार करियर में पी. सुशीला ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए।

उनके फैंस और संगीत जानकारों , उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30,000 से 40,000 से भी अधिक गीत रिकॉर्ड किए हैं। अपनी सादगी, विनम्रता और सुरों की साधना के दम पर पी. सुशीला ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में जो मुकाम हासिल किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उदासी में Kartik Aaryan सुनते हैं ये 44 साल पुराना गाना, 'आई प्ले रॉकी' के प्रीमियर में एक्टर ने दी इमोशनल स्पीच

मनोरंजन • अखिल भारतीय

60 साल के सलमान, 55 की Tabu। पर्दे पर चखा शादी का लड्डू, असल में कुंवारे रह गए ये सितारे

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वो रईस हीरोइन जिसने मारा था Shah Rukh को थप्पड़, सलमान संग ठुकराया शादी का ऑफर; एक प्लेन क्रैश के चलते हुई शादी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Moushumi Chatterjee के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने की थी शादी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के सेट पर रोने लगी थीं 'माता सीता', शूटिंग के बीच किसने छू लिए थे Sai Pallavi के पैर?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चंबल का खौफ, फूलन देवी की दास्तां। पर्दे पर आ रही Bandit Queen 2, 'सतलुज' के डायरेक्टर ने किया एलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Amrita Rao की बहन Preetika Rao ने श्री श्री रविशंकर के आश्रम में रचाई शादी, कौन हैं 'बेइंतहा' एक्ट्रेस के पति?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल