शनिवार, 14 नवंबर 2026 12:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
मनोरंजन Mumbai 9,746 व्यूज

प्रॉपर्टी पर भिड़ उठी बच्चन परिवार की बहुएं- "मेरे नाम था जलसा बिना बताए जया बच्चन के नाम कर दी प्रॉपर्टी"

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 11:48 AM IST
प्रॉपर्टी पर भिड़ उठी बच्चन परिवार की बहुएं- "मेरे नाम था जलसा बिना बताए जया बच्चन के नाम कर दी प्रॉपर्टी"

Jalsa Bungalow Controversy: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का मुंबई स्थित मशहूर बंगला 'जलसा' इन दिनों विवादों में है। इस बार मामला बच्चन परिवार की संपत्ति से जुड़ा है। अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला बच्चन ने बंगले के मालिकाना हक को लेकर सवाल उठाए हैं।

उनका आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना बंगला जया बच्चन के नाम कर दिया गया। 1993 की गिफ्ट डीड पर उठाए सवाल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला साल 1993 की एक गिफ्ट डीड से जुड़ा है। इस दस्तावेज के जरिए जलसा बंगले का मालिकाना हक रमोला बच्चन से जया बच्चन के नाम ट्रांसफर किए जाने की बात कही गई है।

हालांकि, रमोला का दावा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही उन्होंने बंगला किसी को देने की मंजूरी दी थी। इस मामले में एक दिलचस्प बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कपोल हाउसिंग सोसाइटी के रिकॉर्ड में जलसा की मालकिन जया बच्चन हैं, जबकि महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में अब भी रमोला बच्चन का नाम दर्ज है।

रमोला ने पिछले सात महीनों में इस मामले को लेकर कई शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने 1993 की गिफ्ट डीड पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह दस्तावेज सादे कागज पर तैयार किया गया था।

इसमें न तो स्टांप ड्यूटी दी गई थी और न ही गवाहों के हस्ताक्षर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला अंधेरी के डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज तक पहुंच गया है। अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद सुनवाई शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है।

वहीं, इस विवाद पर अभी तक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अभिषेक बच्चन के प्रवक्ता ने भी इसे परिवार का निजी मामला बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। फिलहाल, गिफ्ट डीड की वैधता और बंगले के मालिकाना हक को लेकर जांच जारी है।

अभी तक इस मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रिसेप्शनिस्ट संग एक्सट्रा मैरिटल अफेयर पर 68 साल की मुसलमान एक्ट्रेस ने उड़ाई पति की धज्जियां

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Wedding Photos: श्री श्री रविशंकर के आश्रम में इस हसीना ने गुपचुप रचाई शादी, ब्लर कर दिया पति का चेहरा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उदासी में Kartik Aaryan सुनते हैं ये 44 साल पुराना गाना, 'आई प्ले रॉकी' के प्रीमियर में एक्टर ने दी इमोशनल स्पीच

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कौन हैं 'दक्षिण की लता मंगेशकर'? बिना भाषा जाने गाए कई सुपरहिट गाने, 12 भाषाओं में दिए 40 हजार गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

60 साल के सलमान, 55 की Tabu। पर्दे पर चखा शादी का लड्डू, असल में कुंवारे रह गए ये सितारे

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वो रईस हीरोइन जिसने मारा था Shah Rukh को थप्पड़, सलमान संग ठुकराया शादी का ऑफर; एक प्लेन क्रैश के चलते हुई शादी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Moushumi Chatterjee के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने की थी शादी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल