Tanya Puri Shocking Revelation: फिल्म इंडस्ट्री में जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उसे कहीं ज्यादा जल्दी बिगड़ भी जाते हैं। जहां पर्दे पर रिश्ते बिल्कुल पिक्चर परफेक्ट दिखाई देते हैं तो वही असल जिंदगी में सच कुछ और ही होता है। अब हाल ही में फिल्मी दुनिया के एक ऐसी ही कपल का खुलासा प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने कर दिया है।
एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के एक टॉप एक्टर को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। जाहरा जानी के साथ बातचीत के दौरान तान्या ने बताया कि "जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं वह एक्टर एक ग्रीन फॉरेस्ट और ग्रीन फ्लैग है। वह लोगों की नजरों में एक आइडल मन है और उसकी पिक्चर परफेक्ट आइडेंटिटी के साथ-साथ परफेक्ट रिलेशनशिप और बच्चे भी हैं।
वह एक पिता है और उनकी पत्नी हमारी कंपनी में आईं। वह अपने पति का सच पता करना चाहती थी क्योंकि उन्हें काफी वक्त से सही नहीं लग रहा था। उन्हें अलग-अलग जगह से गॉसिप्स सुनाई देती थी।
" तान्या पुरी आगे बताती है कि "आखिरकार हमें पता चल गया था कि वह ऐसा इंसान था जो एक फ्रैंचाइजी पर मूवी में काम किया करता था। जहां पर वह उम्र में छोटी हसीनाओं के साथ कांटेक्ट में आया और हमें पता चला कि वह रियल लाइफ में भी अपने से छोटी उम्र की लड़कियों के साथ इंवॉल्व था।
क्योंकि वह पति पत्नी सेक्सुअल कंपैटिबल नहीं थे और उनकी जीरो फिजिकल इंटिमेसी भी थी। पत्नी ने बताया कि आप बहुत सालों से उनके बीच में कोई भी इंटिमेसी नहीं हुई है और वह एक रूम में भी नहीं सोते हैं। दोनों एक-एक बच्चे का ध्यान रखते हैं।
" तान्या ने आगे बात करते हुए बताया कि "वह कपल आज भी साथ में ही है और पत्नी को पति की हरकत के बारे में अच्छी तरीके से पता है। सेलिब्रिटीज के लिए शादी तोड़ना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि इमेज का इशू होता है। पब्लिक में उल्टी सीधी बातें की जाती है।
" लेकिन तान्या ने एक्टर का नाम रिवील नहीं किया। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं