केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण स्थापित करने और नवीकरणीय ऊर्जा पर निर्भरता बढ़ाने की सलाह दी है ताकि 24 घंटे विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। 24 घंटे बिजली आपूर्ती पर केंद्र का निर्देश (ai से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर) राज्यों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण स्थापित करने का निर्देश।
भंडारण क्षमता में 15 गुना विस्तार पर राज्यों की सहमति। लंबित सरकारी बकाये चुकाने और स्मार्ट मीटर लगाने पर जोर। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ऊर्जा भंडारण की स्थापना मिशन मोड में करने और नवीकरणीय ऊर्जा के साथ भंडारण पर अधिक निर्भर रहने की सलाह दी है। इसका उद्देश्य सौर और गैर-सौर, दोनों समय में भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और महंगी अल्पकालिक बाजार खरीद पर अत्यधिक निर्भरता से बचना है।
एक आधिकारिक बयान , राज्यों ने भंडारण क्षमता में 15 गुना विस्तार करने पर सहमति जताई। इसके तहत बैटरी और पंप्ड स्टोरेज की खरीद को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें राज्यों के अपने निवेश के साथ एनटीपीसी और एसईसीआइ की आगामी 40-40 जीडब्ल्यूएच की योजनाएं भी शामिल हैं।
परियोजनाओं की साइट चुनने से लेकर उपकरणों की आपूर्ति तक, हर चरण पर नजर रखी जाएगी। राज्यों ने वित्त वर्ष 2029-30 तक की अपनी संसाधन पर्याप्तता योजनाओं की समीक्षा करने पर भी सहमति जताई। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पारेषण कनेक्टिविटी सत्यापित हो और मांग का अनुमान वास्तविक हो।
योजनाएं एक महीने में जमा करनी होंगी। क्षमता में होने वाली अतिरिक्त बढ़ोतरी और संसाधनों की व्यवस्था की तिमाही आधार पर निगरानी की जाएगी। ये फैसले सप्ताहांत में यहां हुई बिजली मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में लिए गए।
बिजली उत्पादन और पारेषण में एक साथ प्रगति होनी चाहिए। राज्यों के एक तिमाही में लंबित बकाये चुकाने पर सहमति राज्यों ने एक तिमाही में सरकार के लंबित बकाये चुकाने पर सहमति जताई। बार-बार जमा होने वाले सरकारी बिजली बकाये को खत्म करने के लिए सभी सरकारी कनेक्शनों को प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर लाया जाएगा।
जिन राज्यों में पहले रिचार्ज करने वाले मीटर लगाने की रफ्तार धीमी है, उनसे काम के ठेके तेजी से देने व सरकारी, वाणिज्यिक व औद्योगिक उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने का काम पूरा करने को कहा गया। उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाने के लिए बिजली वितरण कंपनियां बिल से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए चेक मीटर लगाएंगी।
उपभोक्ताओं के मोबाइल एप की समीक्षा करेंगी और इन एप का जीआइजीडब्ल्यूए आडिट शुरू करेंगी। राज्यों ने बिजली खरीद की लागत और सब्सिडी का बोझ घटाने के लिए फीडर पृथक्करण व कृषि फीडरों के सौरकरण में तेजी लाने की प्रतिबद्धता जताई। परमाणु ऊर्जा के मामले में राज्यों ने साइट तैयार करने, जमीन और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने व उपयुक्त स्थानों की पहचान करने पर सहमति जताई।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं