रविवार, 29 नवंबर 2026 08:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 8,406 व्यूज

शतक के बाद क्यों छलके मिचेल मार्श के आंसू? किस परेशानी के कारण भावुक हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान?

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 07:05 PM IST
शतक के बाद क्यों छलके मिचेल मार्श के आंसू? किस परेशानी के कारण भावुक हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान?

मिचेल मार्श के बल्ले से निकली तूफानी पारी ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले को यादगार बना दिया लेकिन शतक पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का एक अलग ही रूप देखने को मिला। तीन अंकों तक पहुंचते ही मार्श ने अपना हेलमेट उतारा, बल्ला दर्शकों की तरफ उठाया और कुछ पल के लिए आंखें बंद कर लीं।

इस दौरान वह भावुक नजर आए और उनके आंसू छलकने की भी चर्चा हुई। उनका यह जश्न ऐसे समय सामने आया है, जब 2018 के सैंडपेपर विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर बहस छिड़ी हुई है। 57 गेंदों में शतक, फिर भी टीम को नहीं दिला सके जीत इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मार्श ने अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

उन्होंने महज 57 गेंदों में 119 रन ठोक दिए। उनकी पारी में आक्रामक बल्लेबाजी के साथ कई आकर्षक शॉट देखने को मिले। शतक पूरा करने के लिए उन्होंने सैम करन की गेंद पर एक रन लिया।

इसके बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर दर्शकों का अभिवादन किया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी इस उपलब्धि का सम्मान किया। करन ने मार्श की पीठ थपथपाकर उन्हें बधाई दी।

हालांकि, मार्श की यह शानदार पारी ऑस्ट्रेलिया के काम नहीं आ सकी। टीम को मुकाबले में सात रन से हार का सामना करना पड़ा। यानी कप्तान ने व्यक्तिगत तौर पर बड़ा योगदान दिया, लेकिन अपनी टीम को जीत की मंजिल तक नहीं पहुंचा पाए।

आखिर क्यों फिर चर्चा में आया सैंडपेपर विवाद? मार्श की भावुक प्रतिक्रिया के साथ 2018 का सैंडपेपर विवाद भी चर्चा में आ गया है। यह मामला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान सामने आया था।

कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद की स्थिति बदलने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में देखा गया था। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया था। मार्श उस दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन तीन खिलाड़ियों की तरह उन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।

अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की किताब में किए गए दावों के बाद यह पुराना मामला फिर सुर्खियों में है। ख्वाजा ने अपनी किताब में दावा किया है कि टीम के सभी खिलाड़ियों को गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी थी। MITCHELL MARSH PLAYED ONE OF THE GREATEST T20I INNINGS EVER - 119(57) while chasing 182 runs but sadly lost the match ।

! https://t. co/D9kZCW9fWO विवाद पर मार्श ने जवाब देने से किया था इनकार इस मामले पर हाल ही में सवाल पूछे जाने पर मार्श ने अपनी पुरानी यादों को दोबारा सार्वजनिक करने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि वह इस मामले से आगे बढ़ चुके हैं और फिलहाल उनका ध्यान ऑस्ट्रेलियाई टीम पर है।

उन्होंने ख्वाजा के अपनी कहानी सामने रखने के फैसले का सम्मान भी किया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'सभी राज्यों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा भंडारण में लानी होगी तेजी', केंद्र का सभी राज्यों को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

16 दिसंबर को भारत-EU व्यापार समझौता संभव, 85 लाख करोड़ डॉलर के बाजार में मिलेगी प्राथमिकता

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'समर्थन के अलावा कोई विकल्प नहीं', परिसीमन पर स्टालिन अपने रुख पर कायम; INDI गठबंधन की पहल नाकाम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रोहित पवार ने सुप्रिया सुले से की अपील, कहा- NCP सांसद परिसीमन बिल के खिलाफ करें वोट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब, वापसी के लिए अंत तक नहीं मानेंगे हार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा दिग्गज भारतीय का रिकॉर्ड, विदेशी मैदानों पर बनाया विकेटों का धांसू कीर्तिमान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीजेपी में एंट्री? नितिन नवीन से मुलाक़ात के बाद यूपी में चुनाव लड़ने की अटकलें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल