भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच 16 दिसंबर को मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिससे भारतीय वस्तुओं को 27 यूरोपीय देशों के $85 लाख करोड़ के बाजार में शुल्क मुक्त या कम शुल्क पर पहुंच मिलेगी। हालांकि, यूरोपीय यूनियन के कार्बन बॉर्डर मैकेनिज्म और जबरन श्रम नियमों का अनुपालन भारतीय निर्यातकों के लिए चुनौती बन सकता है।
भारत-यूरोपीय यूनियन व्यापार समझौता (सांकेतिक तस्वीर) 16 दिसंबर को भारत-यूरोपीय यूनियन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर संभव। भारतीय वस्तुओं को $85 लाख करोड़ यूरोपीय बाजार में मिलेगी प्राथमिकता। यूरोपीय यूनियन के कार्बन नियमों से निर्यातकों को चुनौती का सामना।
आगामी 16 दिसंबर को भारत व यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही भारत के लिए यूरोप के 27 देशों का बाजार खुल जाएगा जहां भारतीय वस्तुएं बिना शुल्क या कम शुल्क पर बेची जा सकेंगी। यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बाद अगले साल कनाडा और अमेरिका के साथ भी व्यापार समझौते की पूरी उम्मीद है।
वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले चार सालों में विभिन्न विकसित देशों के साथ व्यापार समझौते से 70 लाख करोड़ डॉलर के बाजार में भारतीय वस्तुओं को शुल्क में छूट मिल रही है या फिर पूरी तरह से शुल्क मुक्त हो चुका है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के मुताबिक जल्द ही 85 लाख करोड़ डॉलर के बाजार में भारतीय वस्तुएं शुल्क मुक्त या कम शुल्क की दर पर निर्यात की जा सकेंगी।
अमेरिका के बाद भारत सबसे अधिक यूरोपीय यूनियन को निर्यात करता है और इस व्यापार समझौते से आने वाले समय में ईयू में अमेरिका से अधिक निर्यात होने की संभावना है। भारत अमेरिका को सालाना 88 अरब डॉलर तो ईयू को 72 अरब डॉलर का निर्यात करता है। हालांकि ईयू में लागू होने वाले कार्बन बार्डर मैकेनिज्म (सीबीएम), ग्रीन क्लेम रूल, जबरन श्रम नियम का अनुपालन करने से निर्यात की प्रतिस्पर्धा क्षमता प्रभावित हो सकती है।
जानकारों का कहना है कि अगले साल मार्च तक यूरोपीय यूनियन के साथ होने वाले व्यापार समझौते पर अमल होने की उम्मीद है और इससे पहले भारत को सीबीएम, जबरन श्रम नियम जैसे मुद्दों को ईयू के साथ निपटाना होगा। सूत्रों का कहना है कि सीबीएम का नियम ईयू सभी देशों के लिए लागू कर रहा है।
वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि दुनिया के सभी विकसित देशों के साथ व्यापार समझौते का फायदा उठाने के लिए विभाग विभिन्न राज्यो की सरकार के साथ मिलकर वहां के निर्यातकों को निर्यात बढ़ाने के लिए तैयार कराने की दिशा में कार्यक्रम कर रहा है। हाल ही में राजस्थान व उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर इस प्रकार के कार्यक्रम किए गए हैं और इसी प्रकार अन्य राज्यों में किए जाएंगे।
राजस्थान में जेम्स व ज्वैलरी सेक्टर के निर्यातकों को व्यापार समझौते से जुड़े बाजार की खासियत बताई गई ताकि वे उनके मुताबिक अपने उत्पाद को तैयार कर सके। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं