रविवार, 15 नवंबर 2026 11:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल Amritsar 13,440 व्यूज

अमृतसर बस हादसा: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवारों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपये की मदद

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 09:32 PM IST
अमृतसर बस हादसा: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवारों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपये की मदद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं, हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को एक लाख रुपये की मदद और मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। पंजाब के अमृतसर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को ले जा रही बसों के साथ हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और हादसे में पांच लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, प्रत्येक घायल को एक लाख रुपये की मदद मिलेगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घायलों का पूरा इलाज पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नौशहरा पन्नुआं के निकट हुए इस हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। वहीं, चार श्रद्धालुओं और एक मोटरसाइकिल सवार की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इस मुश्किल समय में पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और घायलों के बेहतर इलाज में कोई कमी न रहे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी हादसे को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जानने की जानकारी साझा करते हुए कहा कि अधिकांश घायल खतरे से बाहर हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। भगवंत मान ने कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में अपने लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के तहत अब तक 17,531 से अधिक यात्राओं के माध्यम से 7,02,203 से अधिक श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों के दर्शन किए हैं।

इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब, हरिद्वार-ऋषिकेश, खाटू श्याम और मथुरा-वृंदावन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा रही है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, योजना के अंतर्गत प्रतिदिन 70 से अधिक बसें संचालित होती हैं, जिनके जरिए रोजाना 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा की सुविधा मिलती है।

अमृतसर बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों से राजनीति नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह की दुखद घटनाओं को राजनीतिक विवाद का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bangladesh Crisis: दुनिया का गारमेंट सेक्टर संकट में! 50 फैक्ट्रियां बंद-वर्कर्स पर ग्रेनेड फेंके, कितना लॉस?

स्पेशल • अखिल भारतीय

London Restaurant Protest: ‘गर्व से नॉन-हलाल’ पॉलिसी विवाद क्या है? सिख रेस्टोरेंट के बाहर बवाल-मालिक गिरफ्तार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Shabnam कौन थी? दिल्ली के शोरूम में Ex-Friend ने ताबड़तोड़ वार किए-गला रेता, CCTV में कैद आखिरी जद्दोजहद

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bengal: 6 माह में 5वां Encounter, हिस्ट्रीशीटर रतन शेख कौन था? 2 दिन पहले कांस्टेबल को मारी गोली-अब खुद ढेर

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: जनजातीय गौरव दिवस पर MP को बड़ी सौगात, 1,353 करोड़ की डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन परियोजना शुरू, 126 गांवों को मिलेगा लाभ

स्पेशल • Mumbai

Delhi Digital Arrest Scam: 6.5 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का डर, IPS अधिकारी बन महिला से 71 लाख ठगे, ऐसे खुला राज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Uttarakhand News: कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल