रविवार, 15 नवंबर 2026 09:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल अखिल भारतीय 9,161 व्यूज

MP News: जनजातीय गौरव दिवस पर MP को बड़ी सौगात, 1,353 करोड़ की डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन परियोजना शुरू, 126 गांवों को मिलेगा लाभ

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 08:31 PM IST
MP News: जनजातीय गौरव दिवस पर MP को बड़ी सौगात, 1,353 करोड़ की डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन परियोजना शुरू, 126 गांवों को मिलेगा लाभ

धार/भोपाल: जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश को बड़ी विकास परियोजना की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 नवंबर को धार जिले के डही में 1,353.

18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से धार जिले के 84 और आलीराजपुर जिले के 42 गांवों को नर्मदा नदी का पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध होगा। इस तरह कुल 126 गांवों के किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

परियोजना के माध्यम से करीब एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल और जनजातीय विकास से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए।

साथ ही जनजातीय समाज के विकास और उत्थान के लिए समर्पण भाव से काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कुंवर विजय शाह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर 2021 से जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी और आज यह राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है।

पिछले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देशभर में दो लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। उन्होंने कहा कि पहले देश में कई कार्यक्रम और उत्सव विदेशी दृष्टिकोण से शुरू होते थे, लेकिन अब राष्ट्रीय गौरव और अपनी विरासत को केंद्र में रखकर आयोजन किए जा रहे हैं। यह देश में आए बड़े बदलाव का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान छोटानागपुर के कोल आंदोलन और संथाल क्रांति के माध्यम से जनजातीय समाज ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ आवाज उठाई। क्रांतिसूर्य टंट्या भील, रानी गाइदेलियो, अल्लूरी सीताराम राजू और रानी दुर्गावती जैसे वीरों ने अपने संघर्ष और बलिदान से देश को प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का कम उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानमंत्री ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए देशभर में 170 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 70 से अधिक परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया गया है।

इनमें जनजातीय संग्रहालय और शिक्षा से जुड़े विकास कार्य भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देशभर में करीब 30 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर निकले हैं।

नक्सलवाद और माओवादी आतंक से मुक्ति की दिशा में मिली सफलता भी जनजातीय समाज के लिए महत्वपूर्ण है। इन उपलब्धियों में समाज के सामूहिक प्रयासों की अहम भूमिका रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Shabnam कौन थी? दिल्ली के शोरूम में Ex-Friend ने ताबड़तोड़ वार किए-गला रेता, CCTV में कैद आखिरी जद्दोजहद

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bengal: 6 माह में 5वां Encounter, हिस्ट्रीशीटर रतन शेख कौन था? 2 दिन पहले कांस्टेबल को मारी गोली-अब खुद ढेर

स्पेशल • Mumbai

Delhi Digital Arrest Scam: 6.5 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का डर, IPS अधिकारी बन महिला से 71 लाख ठगे, ऐसे खुला राज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Uttarakhand News: कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ एक नाम नहीं, विचारधारा हैं, जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM मोहन यादव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi AQI Today: दिल्ली की हवा में सुधार, AQI 350 से गिरकर 290 पर आया, 17 नवंबर से फिर प्रदूषण का अटैक!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Rajasthan YouTuber Meenu Raj कौन है? घर पर 20 हथियारबंद का हमला, कुल्हाड़ी-तलवार से वार, 4 घायल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल