Delhi AQI Today: दिवाली के बाद से प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली को रविवार (15 नवंबर) को थोड़ी राहत मिली। शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह के 350 से गिरकर शाम 4 बजे 290 पर पहुंच गया। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अब भी 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
इससे पहले कई दिनों तक दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की जा रही थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 58 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 34 पर AQI 'खराब' और 23 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा। दिल्ली छावनी के एक स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' दर्ज की गई।
द्वारका स्थित NSIT में सबसे ज्यादा AQI 364 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की रफ्तार बढ़ने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश से प्रदूषक कणों को फैलने में मदद मिली। हालांकि, राहत ज्यादा दिनों तक टिकने की संभावना नहीं है।
पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 और 18 नवंबर से हवा फिर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच सकती है। रविवार को दिल्ली का औसत AQI 290 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। सुबह के समय यह 350 था, यानी हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ।
इससे पहले 11 नवंबर से दिल्ली की हवा लगातार 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई थी। इस दौरान प्रदूषण का स्तर कई बार गंभीर श्रेणी के करीब पहुंचा और एक बार इसे पार भी कर गया था। इससे पहले 10 नवंबर को दिल्ली का AQI 299 और 1 नवंबर को 261 दर्ज किया गया था।
रविवार शाम 4 बजे तक दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, अलग-अलग निगरानी केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता में अंतर रहा। इससे साफ है कि औसत AQI में गिरावट के बावजूद दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा बना हुआ है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम और इंटीग्रेटेड डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के PM2.
5 से जुड़े रियल-टाइम आंकड़ों , रविवार को दिल्ली के प्रदूषण में जैव पदार्थ जलाने का सबसे बड़ा योगदान रहा। प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों की हिस्सेदारी इस प्रकार रही। जैव पदार्थ जलाने में पराली, लकड़ी और उपले जैसे ईंधन जलाना शामिल है।
वहीं, सेकेंडरी ऑर्गेनिक एरोसोल हवा में मौजूद गैसों की रासायनिक प्रतिक्रियाओं से बनने वाले सूक्ष्म कण होते हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की बेहतर गति और हल्की बारिश से प्रदूषण के कणों को फैलने में मदद मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) , पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कई इलाकों में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई।
इस दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं की रफ्तार कुछ समय के लिए 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। रविवार को आसमान में बादल छाए रहे, जो दोपहर बाद कुछ कम हुए। इस दौरान हवा की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही।
हवा की गति बढ़ने से प्रदूषक कणों के एक जगह जमा रहने की स्थिति में कमी आ सकती है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं