रविवार, 15 नवंबर 2026 09:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,271 व्यूज

MP News: भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ एक नाम नहीं, विचारधारा हैं, जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM मोहन यादव

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 07:31 PM IST
MP News: भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ एक नाम नहीं, विचारधारा हैं, जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM मोहन यादव

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उन्हें एक महान क्रांतिकारी और विचारधारा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक ऐसी विचारधारा हैं, जो देशवासियों को आत्मसम्मान, साहस, देशभक्ति और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन केवल जनजातीय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए आत्मस्वाभिमान, अदम्य साहस और देशभक्ति को याद करने का अवसर है। उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता की ओर से भगवान बिरसा मुंडा सहित सभी जनजातीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने बेहद कम उम्र में अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ उलगुलान यानी क्रांति का बिगुल फूंका था। उनके संघर्ष ने देश की आजादी की नींव को मजबूत किया। जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका योगदान आज भी राष्ट्रसेवा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में सबसे अधिक जनजातीय आबादी वाला राज्य है। ऐसे में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाना केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और जनजातीय समाज के जीवन को बेहतर बनाने का राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक शुरुआत की थी।

मध्य प्रदेश को इस ऐतिहासिक पहल का साक्षी और ध्वजवाहक बनने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री , राज्य सरकार का मानना है कि जब तक जनजातीय समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होगा, तब तक मध्य प्रदेश के समग्र विकास की कल्पना अधूरी रहेगी। इसी उद्देश्य से सरकार जनजातीय समुदाय के कल्याण और विकास के लिए लगातार कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य में पेसा कानून लागू कर जनजातीय समाज को जल, जंगल और जमीन से जुड़े निर्णयों में अधिकार संपन्न बनाया गया है। इसके तहत ग्राम सभाओं को अपने संसाधनों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की श्रृंखला विकसित की जा रही है। इसके साथ ही सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लाखों जनजातीय लोगों की स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनजातीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Shabnam कौन थी? दिल्ली के शोरूम में Ex-Friend ने ताबड़तोड़ वार किए-गला रेता, CCTV में कैद आखिरी जद्दोजहद

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bengal: 6 माह में 5वां Encounter, हिस्ट्रीशीटर रतन शेख कौन था? 2 दिन पहले कांस्टेबल को मारी गोली-अब खुद ढेर

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: जनजातीय गौरव दिवस पर MP को बड़ी सौगात, 1,353 करोड़ की डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन परियोजना शुरू, 126 गांवों को मिलेगा लाभ

स्पेशल • Mumbai

Delhi Digital Arrest Scam: 6.5 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का डर, IPS अधिकारी बन महिला से 71 लाख ठगे, ऐसे खुला राज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Uttarakhand News: कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi AQI Today: दिल्ली की हवा में सुधार, AQI 350 से गिरकर 290 पर आया, 17 नवंबर से फिर प्रदूषण का अटैक!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Rajasthan YouTuber Meenu Raj कौन है? घर पर 20 हथियारबंद का हमला, कुल्हाड़ी-तलवार से वार, 4 घायल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल