Delhi Digital Arrest Scam: दिल्ली में 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर एक महिला से 71 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठग ने वीडियो कॉल पर खुद को मुंबई में तैनात IPS अधिकारी बताया और महिला को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दी। गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत का डर दिखाकर उससे दो बार में 71 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने इस मामले में मध्य प्रदेश के भोपाल से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर ठगी की रकम को इधर-उधर भेजने के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध कराते थे।
ऐसे खातों को 'म्यूल अकाउंट' कहा जाता है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन नए मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम का एक हिस्सा निकालकर आरोपियों और उनके साथियों के बीच बांटा गया था।
पुलिस अब बाकी रकम का पता लगाने और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को इंटरनेट के जरिए एक वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई में तैनात IPS अधिकारी बताया।
उसने दावा किया कि महिला के नाम पर जारी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया है और उससे करीब 6. 5 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इसके बाद ठगों ने महिला को गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत में भेजने की धमकी दी।
आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसे वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने होंगे। डर के कारण महिला ने आरोपियों के बताए तरीके से दो बार में कुल 71 लाख रुपये भेज दिए। म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते को कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से हासिल रकम को प्राप्त करने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।
कई मामलों में खाताधारक खुद अपना खाता उपलब्ध कराता है, जबकि कुछ मामलों में उसे कमीशन या अन्य लालच देकर ऐसा कराया जाता है। इन खातों के जरिए पैसे को कई खातों में भेजकर असली लाभार्थियों तक पहुंचने वाली जांच को मुश्किल बनाया जा सकता है। इस मामले में दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोग कथित तौर पर ठगी की रकम को प्राप्त करने और आगे भेजने के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क से जुड़े थे।
Delhi Murder: दिल्ली के शोरूम के ट्रायल रूम में युवती की हत्या, गला रेता, टाइमलाइन में समझें कैसे दिया अंजाम? भोपाल से तीनों आरोपी कैसे पकड़े गए? दिल्ली पुलिस , इस मामले में 8 अक्टूबर को स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन में ई-FIR दर्ज की गई थी।
इसके बाद IFSO की टीम ने ठगी की रकम के लेन-देन का पता लगाना शुरू किया। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं