रविवार, 15 नवंबर 2026 11:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल अखिल भारतीय 12,662 व्यूज

London Restaurant Protest: ‘गर्व से नॉन-हलाल’ पॉलिसी विवाद क्या है? सिख रेस्टोरेंट के बाहर बवाल-मालिक गिरफ्तार

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 09:57 PM IST
London Restaurant Protest: ‘गर्व से नॉन-हलाल’ पॉलिसी विवाद क्या है? सिख रेस्टोरेंट के बाहर बवाल-मालिक गिरफ्तार

London Restaurant Protest: लंदन में एक भारतीय रेस्टोरेंट की मीट पॉलिसी को लेकर विवाद बढ़ गया है। वेस्ट लंदन के हैमरस्मिथ इलाके में स्थित सिंह डाइनिंग के बाहर शुक्रवार रात सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। रेस्टोरेंट के सिख मालिक हरमन सिंह कपूर हलाल मीट नहीं परोसने की पॉलिसी पर कायम हैं।

इसी को लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रेस्टोरेंट के बाहर 'प्राउडली नॉन-हलाल' यानी 'गर्व से नॉन-हलाल' (Proudly Non-Halal) लिखा हुआ है। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग फिलिस्तीनी झंडे लेकर पहुंचे और नारे लगाए।

स्थिति को संभालने के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधिकारियों को रेस्टोरेंट के सामने मोर्चा संभालना पड़ा। विवाद के बीच एक और घटनाक्रम सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार, 13 नवंबर को कपूर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, 54 वर्षीय व्यक्ति को एक 'एक्सट्रीम इमेज' रखने और उसे बांटने के संदेह में गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट , गिरफ्तारी का संबंध इस्लाम का जिक्र करने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट से हो सकता है। हालांकि, पुलिस के बयान में पोस्ट का पूरा विवरण नहीं दिया गया।

सिंह डाइनिंग, जिसे पहले रंगरेज के नाम से जाना जाता था, हलाल मीट नहीं परोसने की नीति को लेकर विवादों में है। रेस्टोरेंट के बाहर लगे 'प्राउडली नॉन-हलाल' संदेश ने इस विवाद को और चर्चा में ला दिया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात प्रदर्शनकारी रेस्टोरेंट के बाहर जमा हुए और इसे बंद करने की मांग की।

भीड़ में ज्यादातर पुरुष थे। कुछ प्रदर्शनकारियों को फिलिस्तीनी झंडे लहराते और 'फ्री फिलिस्तीन' समेत अन्य नारे लगाते देखा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति माइक्रोफोन से भीड़ को संबोधित करता नजर आया।

वीडियो में प्रदर्शनकारियों की ओर से रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ नारेबाजी भी सुनाई दी। हरमन सिंह कपूर का कहना है कि हलाल मीट नहीं परोसने की नीति और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट के कारण उन्हें और उनके परिवार को धमकियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं, डराया गया और रेस्टोरेंट की खिड़कियों पर अंडे फेंके गए।

कपूर के मुताबिक, इस विवाद का उनके कारोबार पर आर्थिक असर भी पड़ा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार मेट्रोपॉलिटन पुलिस से परिवार और कारोबार की सुरक्षा के लिए मदद मांगी, लेकिन उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा नहीं मिली। 🚨BREAKING: Islamists have gathered outside Singh’s Dining in London, an Indian-owned restaurant that does not serve halal meat.

A sign outside the premises reads “proudly non-halal” sign. They are threatening to burn his shop down, r@pe his family members and kill him. London has fallen.

कपूर की सोशल मीडिया गतिविधियां भी आलोचना की वजह बनी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी एक पोस्ट में हाथ में बेकन की स्ट्रिप्स दिखाई गई थीं। इसके साथ लिखा था, 'देखो, बेकन पश्चिमी देशों को बचा सकता है।

' एक अन्य पोस्ट में उन्होंने हैरोड्स में पोर्क की बिक्री का जिक्र किया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Amritsar

अमृतसर बस हादसा: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवारों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपये की मदद

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bangladesh Crisis: दुनिया का गारमेंट सेक्टर संकट में! 50 फैक्ट्रियां बंद-वर्कर्स पर ग्रेनेड फेंके, कितना लॉस?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Shabnam कौन थी? दिल्ली के शोरूम में Ex-Friend ने ताबड़तोड़ वार किए-गला रेता, CCTV में कैद आखिरी जद्दोजहद

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bengal: 6 माह में 5वां Encounter, हिस्ट्रीशीटर रतन शेख कौन था? 2 दिन पहले कांस्टेबल को मारी गोली-अब खुद ढेर

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: जनजातीय गौरव दिवस पर MP को बड़ी सौगात, 1,353 करोड़ की डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन परियोजना शुरू, 126 गांवों को मिलेगा लाभ

स्पेशल • Mumbai

Delhi Digital Arrest Scam: 6.5 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का डर, IPS अधिकारी बन महिला से 71 लाख ठगे, ऐसे खुला राज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Uttarakhand News: कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल