शनिवार, 28 नवंबर 2026 11:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 18,988 व्यूज

परिसीमन और महिला आरक्षण के अलावा वो कौन-सा तीसरा विधेयक, जिसे संसद के विशेष सत्र में पेश करेगी सरकार?

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 08:58 PM IST
परिसीमन और महिला आरक्षण के अलावा वो कौन-सा तीसरा विधेयक, जिसे संसद के विशेष सत्र में पेश करेगी सरकार?

सरकार 30 नवंबर से 3 दिसंबर, 2026 तक संसद का विशेष सत्र आयोजित कर रही है, जिसमें तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। संसद के विशेष सत्र में पेश होंगे तीन विधेयक (फोटो-) संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक। महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन विधेयक पेश होंगे।

संविधान 132वां संशोधन विधेयक भी सत्र में शामिल है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार सोमवार, 30 नवंबर को लोकसभा में तीन विधेयक पेश करने जा रही है।

संसद का यह विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर, 2026 तक, यानी चार दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा। लोकसभा की कार्यवाही 30 नवंबर से शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर से शुरू होगी। सरकारी कामकाज के आधार पर, दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर को समाप्त होने की उम्मीद है।

संसद के विशेष सत्र के जरिए सरकार महिला आरक्षण लागू करने और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन (delimitation) से जुड़े अपने संशोधित कानूनी ढांचे को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। लोकसभा के कामकाज की सूची , जो तीन नए कानून पेश किए जाने हैं, वे हैं संसद के विशेष सत्र की शुरुआत पहले पेश किए गए दो विधेयकों 'केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026' और 'परिसीमन विधेयक, 2026' को वापस लेने के साथ होगी।

इन दोनों को 16 अप्रैल, 2026 को पेश किया गया था और अब इनकी जगह इनके संशोधित संस्करण लाए जा रहे हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 'संविधान (132वां संशोधन) विधेयक' और 'परिसीमन (दूसरा) विधेयक' पेश करेंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा संशोधित कानून पेश करेंगे।

'परिसीमन (दूसरा) विधेयक' का उद्देश्य लोकसभा, राज्यों की विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण लागू करना है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयकः फूट के चलते विपक्षी दांव बेदम, अब सिर्फ लड़ाई में टिके रहने की कोशिश

राजनीति • अखिल भारतीय

'राहुल के पास झूठ बोलने में सुपर-डॉक्टरेट', परिसीमन को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

राष्ट्रपति ने परिसीमन विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार की सिफारिश की, विशेष सत्र से पहले क्यों अहम है यह कदम?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर KCR की पार्टी BRS ने भी किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, कहा- हमारी चिंता दूर हुई

राजनीति • अखिल भारतीय

'महाराष्ट्र की जनता के साथ गद्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे', परिसीमन को लेकर संजय राउत ने शरद पवार पर किया हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला आरक्षण के रास्ते की हर बाधा हटाएंगे, कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा एलान

राजनीति • अखिल भारतीय

'लोकसभा की सीटों में कोई बदलाव न हो, 25 साल तक लागू रहे व्यवस्था'; परिसीमन पर INDI गठबंधन की मांगें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल