भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से खास होता है। दोनों देशों के बीच जब भी युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है, तो उन पर सबकी नजरें रहती हैं। अंडर-19 एशिया कप में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
इसी बीच 19 साल के एक भारतीय खिलाड़ी का नाम चर्चा में आ गया है। इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल परिस्थिति में आक्रामक अंदाज दिखाते हुए शतक जड़ दिया। अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने न सिर्फ टीम को संभाला, बल्कि क्रिकेट फैंस का ध्यान भी खींचा।
इस खिलाड़ी का नाम अर्जुन राजपूत है। इस प्लेयर ने टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालने का काम किया। अर्जुन राजपूत भारतीय अंडर 19 टीम के युवा ऑलराउंडर हैं।
वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। बीसीसीआई की ओर से घोषित अंडर 19 एशिया कप टीम में उन्हें जगह मिली थी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने तबाही मचाते हुए महज 80 गेंदों में शतक जमाकर धमाका कर दिया।
भारत के 5 विकेट 86 रनों पर गिर गए थे। अर्जुन की खासियत उनकी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करने की क्षमता भी है। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में नेपाल के खिलाफ भी उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था।
अर्जुन ने इस मैच में तीन विकेट हासिल किए थे। उन्होंने आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 85 गेंदों का सामना करते हुए 107 रनों की तूफानी पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के आए।
पाकिस्तान के खिलाफ आर्यवीर सहवाग के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि शुरुआत उन्होंने अच्छी की थी लेकिन 22 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। अर्जुन राजपूत की शतकीय पारी टीम इंडिया के लिए संजीवनी की तरह है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं