केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बदलते मीडिया परिदृश्य को रेगुलेट करने की आवश्यकता पर जोर दिया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव। (फाइल फोटो।
) अश्विनी वैष्णव ने मीडिया रेगुलेशन की आवश्यकता पर जोर दिया। भ्रामक सूचनाओं, डीप फेक से निपटने के उपाय सुझाए। डिजिटल मंचों की जवाबदेही पर बल दिया, पत्रकारिता नैतिकता महत्वपूर्ण।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को मीडिया के तेजी से बदलते परिदृश्य को रेगुलेट करने की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने नागरिकों को सशक्त बनाने और भ्रामक सूचनाओं, डीप फेक तथा बच्चों पर हानिकारक सामग्री से निपटने के उपायों पर जोर दिया।
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम में वैष्णव ने सवाल उठाया कि क्या डिजिटल मंचों के सामुदायिक दिशा-निर्देश इन समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, जिसमें भ्रामक विज्ञापन और डिजिटल अरेस्ट जैसे आनलाइन स्कैम शामिल हैं। उन्होंने डिजिटल मंचों की जवाबदेही पर भी बल दिया।
वैष्णव ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में पिछले दो दशकों की तुलना में कहीं अधिक तकनीकी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने युवा पत्रकारों से समय के साथ खुद को ढालने और अपने कौशल को लगातार निखारते रहने का अनुरोध किया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका पर भी बात की और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर जोर दिया।
पीसीआई अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा और पत्रकारिता के मानकों को बेहतर बनाने की परिषद की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि आज कोई भी व्यक्ति जो फोन और इंटरनेट का उपयोग करता है, वह खबर फैलाने वाला बन सकता है, लेकिन सभी को पत्रकारिता की नैतिकता का प्रशिक्षण नहीं मिला होता और न ही वे इसके नियमों से बंधे होते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं